Move to Jagran APP

फतेहपुर में राजनीति के शिखर पुरुष अटल बिहारी को किया नमन, काटा केक

जागरण टीम फतेहपुर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर बैठक

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 11:39 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 11:39 PM (IST)
फतेहपुर में राजनीति के शिखर पुरुष अटल बिहारी को किया नमन, काटा केक
फतेहपुर में राजनीति के शिखर पुरुष अटल बिहारी को किया नमन, काटा केक

जागरण टीम, फतेहपुर: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर बैठक, संगोष्ठी व कवि सम्मेलनों का आयोजन हुआ। भाजपाइयों ने उन्हें राजनीति का शिखर पुरुष करार देते हुए उनके आदर्शों व विचारों को अंगीकार करने पर जोर दिया।

loksabha election banner

भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी व कवि सम्मेलन का आयोजन किय गया। यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री की कविताओं का वाचन भाजपाइयों ने किया। पंकज त्रिपाठी, डॉ. ज्ञानेंद्र सचान, सुशील सिंह चंदेल, पंकज पांडेय, नीरज सिंह, प्रकाश गुप्त, कुलदीप भदौरिया, ज्योति प्रवीण पटेल आदि रहे। वहीं सदर विधायक के आवास पर जन्म जयंती के अवसर पर केक काटा गया। सदर विधायक विक्रम सिंह, गायत्री सिंह, मंजू शुक्ला, अचर्ना त्रिपाठी, शिवप्रसाद त्रिपाठी, बच्चा तिवारी, रामप्रकाश गुप्त, कविता रस्तोगी, शैलेंद्र शरण सिपल, धनंजय द्विवेदी, अभिषेक शुक्ल, अन्नू सविता आदि रहे।

खागा कोआपरेटिव बैंक में प्रबंधक धीरेंद्र प्रताप सिंह के संयोजकत्व में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके पूर्व अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। किसान नेता संतोष सिंह राजू ने विभिन्न किसान हितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। रक्षपालपुर कस्बा में खखरेड़ू मंडल अध्यक्ष हिमांशु त्रिपाठी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस मनाया। सहकारी बैंक शाखा हथगाम में सुशासन दिवस मौके पर पूर्व संचालक दिग्विजय सिंह, शाखा प्रबंधक संदीप कुमार, नोडल अधिकारी राजेश कुमार आदि लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पलवा चैराहे पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जाफराबाद गांव में भी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा व पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी की मौजूदगी में मनाया गया। जहानाबाद कस्बे में भी रामकरण, राजेश बाजपेई, रामचंद्र सोनकर, महेश चौरसिया में भी पूर्व प्रधानमत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती मनाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.