गौरव गाथा याद कर शहीदों को किया नमन
जागरण संवाददाता फतेहपुर आतंकी गतिविधियों को संचालित करने वाले पाकिस्तान के खिलाफ लड़
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : आतंकी गतिविधियों को संचालित करने वाले पाकिस्तान के खिलाफ लड़ी गई कारगिल जंग को याद करते हुए सेना की शौर्य गाथा का बखान किया गया है। सैनिकों के अदम्य साहस और सेना के पराक्रम को याद करते हुए विजय दिवस को मनाया गया है। जंग में वतन के नाम पर वीर गति को प्राप्त हुए सैनिकों के नामों का उल्लेख करते हुए नमन किया गया तो सैन्य पराक्रम की याद करते हुए सेना को सैल्यूट किया।
विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआइपी रोड में स्कूली बच्चों द्वारा भव्य प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर विद्यालय में एक झांकी और जयघोष के साथ पथ संचलन का कार्यक्रम हुआ। मोहक प्रस्तुति के साथ सड़कों पर घूमे बच्चों को लोग निहारते रहे। कॉलेज कैंपस में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, कला प्रमुख कृष्ण चंद्र आर्य, रमेश शर्मा, उदयभान सिंह सेंगर, ओम प्रकाश शुक्ल समेत सैकड़ों बच्चे शामिल हुए।
उधर साईं मंदिर कलक्टरगंज में वीरों को नमन कार्यक्रम हुआ जिसमें दिवाकर अवस्थी, चंद्रिका पाण्डेय, पंकज शुक्ला, श्रवण अवस्थी, पंकज मिश्रा, गोपाल दुबे, दीपांशु दीक्षित, गोरेलाल शुक्ला, मयंक मिश्रा, प्रिशू तिवारी, बच्चा तिवारी, मोनू त्रिपाठी ने सैनिकों की गौरव गाथा पर प्रकाश डाला। गौरव गाथा में प्रकाश डालते वख्त लोगों में सेना के प्रति रोमांच पैदा हो गया। जन कल्याण समिति द्वारा इस खास मौके पर विजय कारगिल विजय दिवस पर कैंडिल मार्च का आयोजन किया गया। युद्ध में शहीद हुए जाबांजों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए युवा कैंडिल मार्च लेकर सड़कों पर निकले। अध्यक्ष कपिल देव कुमार, अनुपम ठाकुर, राम प्रताप, रामखेलावन, शिवा शुक्ला, अवनीश, पुष्पेंद्र, गौरव आदि लोगों ने वीरगति को प्राप्त सैनिकों को नमन किया।
उधर खागा के सरस्वती शिशु मंदिर खागा में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस की 20 वीं वर्षगांठ पर कारगिल युद्ध के दौरान देश की शान में शहीद हुए भारतीय वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रधानाचार्य प्रकाशचंद्र ने विद्यालय सभागार में इस दिवस की याद ताजा कराई। विनय सिंह, रितेश गर्ग, श्याम प्रकाश श्रीवास्तव, रामनाथ उपाध्याय, गीता देवी, प्रिसी देवी, शिवानी श्रीवास्तव व विद्यालय परिवार रहा।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप