Move to Jagran APP

किसानों की एकजुटता से सुधरेगी व्यवस्था

संवाद सूत्र हथगाम क्षेत्र की निजामुद्दीनपुर मजरे इशाकपुर गांव में भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रा

By JagranEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 11:30 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 06:10 AM (IST)
किसानों की एकजुटता से सुधरेगी व्यवस्था
किसानों की एकजुटता से सुधरेगी व्यवस्था

संवाद सूत्र, हथगाम: क्षेत्र की निजामुद्दीनपुर मजरे इशाकपुर गांव में भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से तैयार सीसी रोड का लोकार्पण करते हुए किसानों को संबोधित किया।

prime article banner

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा किसान हितों को लेकर वह हमेशा संघर्ष के लिए तैयार रहते हैं। किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराना ही उनकी पहली प्राथमिकता होती है। गौरा बुजुर्ग निवासी किसान व यूनियन के सदस्य डा. अजहर ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से क्षेत्र में अनाज तौल के लिए दो कांटा लगवाने की मांग की। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व किसान यूनियन नेता भूपेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि जबसे उन्हें ब्लाक की जिम्मेदारी मिली है, रिश्वत खोरी बंद हो गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किसानों को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि जब तक किसान एकजुट नहीं होंगे, सरकार में बैठे लोग उन्हें लूटते रहेंगे। जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप सिंह चौहान, सदर तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्त, खागा तहसील अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, जिला महासचिव प्रीतम सिंह, हथगाम ब्लाक अध्यक्ष रवि मौर्य, ग्राम प्रधान रामू सिंह यादव आदि किसान रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.