संक्षेप में पढ़ें फतेहपुर की पांच खबरें
दुर्घटना में दो भाई घायल बिदकी जनपद कानपुर थाना महराजपुर के गौरिया गांव निवासी राम सन
दुर्घटना में दो भाई घायल
बिदकी : जनपद कानपुर थाना महराजपुर के गौरिया गांव निवासी राम सनेही का 20 वर्षीय पुत्र रामू बाइक से छोटे भाई शिवम के साथ जाफरगंज थाने के मदुरी घेरा गांव ननिहाल आया। मंगलवार को वापस लौटते समय मांझेपुर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती किया गया है। शिवमं की हालत गंभीर होने पर एलएलआर कानपुर रेफर किया गया है। संस जुएं की फड़ से 11 हजार रुपये बरामद
चौडगरा : चौडगरा पुलिस चौकी के पास चल रहे जुआड़खाने पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने फड़ से 11 हजार सौ रुपये बरामद किए हैं। चौकी इंचार्ज हेमंत प्रताप ने बताया कि फड़ से पांच लोगों को पकड़ा गया है। इन सभी के खिलाफ जुआ खेलने का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि बाद में पुलिस ने सभी को मुचलके ने छोड़ दिया है। संसू
कार्यकर्ताओं का लगा प्रशिक्षण शिविर
बिदकी : नगर के फरीदपुर रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया गया। मंगलवार को प्रथम दिवस क्षेत्रीय मंत्री अन्नू श्रीवास्तव, कानपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, राजेश तिवारी, विधायक करण सिंह पटेल व मनोज मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, अतुल द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संस
महिला ने खाया जहर
बिदकी : कल्यानपुर थाने के बड़ौरी गांव निवासी राज करन की 30 वर्षीय पत्नी जमुना देवी ने घरेलू कलह के चलते सोमवार की देर रात जहर खा लिया। गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। संस
बकेवर में गठित हुई व्यापार मंडल इकाई
बिदकी : उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक किशन मेहरोत्रा ने संगठन को विस्तार देते हुए बकेवर में व्यापार मंडल इकाई का गठन किया है। यहां पर सुरेश दीक्षित अध्यक्ष, रामजी ओमर महामंत्री, राम प्रकाश कोषाध्यक्ष, दिनेश तिवारी मीडिया प्रभारी, शकील अहमद प्रवक्ता, अखिलेश कुमार साहू उपाध्यक्ष, इजराइल सिद्दीकी मंत्री, पंकज कुशवाहा को मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा अन्य पदों पर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। उधर जिला उद्योग व्यापार मंडल की तहसील इकाई में प्रमोद कुशवाहा को तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया है। संस