दलहन उत्पादन के साथ सीखेंगी प्रसंस्करण के गुर
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: किसान से अधिक उनके घर की महिलाएं खेती किसानी के लिए निपुण
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: किसान से अधिक उनके घर की महिलाएं खेती किसानी के लिए निपुण होती है, चूंकि यह न सिर्फ साल भर बीजों का सुरक्षित रखती है बल्कि निराई, गुड़ाई आदि का कार्य करके फसल को बेहतर करती है। यह महिला किसान खेती-किसानी के साथ फसलों के प्रसंस्करण के बारे में भी सीखे तो अच्छा मुनाफा कमा सकती है। बुधवार को 30 महिला किसानों के दल को दलहन प्रशिक्षण के लिए कानपुर रवाना किया गया। डीएम आंजनेय ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खेती किसानी के बारे में इनके अनुभव को भी जाना
उप निदेशक कृषि प्रसार एके पाठक ने कहा कि यमुना बेल्ट अरहर, चना, मसूर व उड़द एवं मूंग की अच्छी पैदावार होती है। अगर यहां की महिला किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने और प्रसंस्करण की बातें समझने से न सिर्फ जिले की कृषि बेहतर होगी बल्कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी। इन्हें नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सेंशन एंड टेक्नालाजी स्कीम के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रज्ञा ग्रामोद्योग समिति के उमेश शुक्ल, महिला किसान ललिता देवी, निधि ¨सह, अनीता देवी आदि मौजूद रही।