Move to Jagran APP

भीड़ का तापमान मापने में सफल रही प्रियंका

जागरण संवाददाता फतेहपुर शाम के पांच बजे भगवान भास्कर थोड़ा नरम जरूर पड़े लेकिन गमी

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 11:59 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 06:20 AM (IST)
भीड़ का तापमान मापने में सफल रही प्रियंका
भीड़ का तापमान मापने में सफल रही प्रियंका

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : शाम के पांच बजे, भगवान भास्कर थोड़ा नरम जरूर पड़े, लेकिन गर्मी कम नहीं हुई। 40 डिग्री सेल्सियस के तापमान में हर एक कार्यकर्ता पसीने से तर बतर हो गया था, लेकिन अपनी नेता को नजदीक से देखने के लिए पूरी जोर आजमाइश करता रहा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा का काफिला जैसे ही शहर के जोनिहां चौराहे जयरामनगर पर पहुंचा, जिदाबाद के नारे गूंज उठे। प्रियंका ने भी बिना कुछ बोले ही हल्की मुस्कान के साथ कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इसके बाद रोड शो शहर के राधानगर क्षेत्र की ओर मुड़ गया तो यहां से सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता रोड का हिस्सा बनकर साथ हो लिए।

loksabha election banner

शहर सीमा के अंदर काफिले के पहुंचने से पहले ही जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अट्टालिकाओं से महिलाओं ने पुष्पवर्षा की तो युवाओं ने गाड़ी के सामने जोश के साथ जिदाबाद के नारे लगाए। यहां पर कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अनिल सिंह, देवेंद्र सिंह गौतम, ओमप्रकाश गिहार, अजय अवस्थी, राजकुमार मौर्य, निर्मल तिवारी ऊषा मौर्य, राघवेंद्र सिंह, बब्लू कालिया व मनीष पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद काफिला आगे बढ़ा और जैसे ही हरिहरगंज मिशन अस्पताल के समीप काफिला पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ प्रियंका की अगवानी की। प्रियंका वाड्रा ने भी कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाए और हल्की मुस्कान के साथ उनका अभिवादन किया। यहां पर एसपी शुक्ल, गप्पू सिंह, वीरेंद्र दुबे, महेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव, चंद्रधर मिश्र, हबीब अहमद ने जोरदार स्वागत किया। वर्मा तिराहे पर काफिले के अगवानी को पहले से सैकड़ों का हुजूम पहुंच गया था। यहां पर श्रवण कुमार गौड़, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, शेख एजाज अहमद, कैलाश द्विवेदी, महेश द्विवेदी, कलीम उल्ला, साहाब अली, आदित्य श्रीवास्तव ने स्वागत किया। वहीं चौक चौराहे पर विजय मिश्र, मनोज घायल, अमित मिश्र नीटू व विनय तिवारी ने फूलों की वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। चौक चौराहे से आर्य समाज होते हुए रोड शो ज्वालागंज बस स्टाप पहुंचा। यहां पर नुक्कड़ सभा के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कांग्रेस महासचिव ने भाजपा की नीतियों पर प्रहार किया। इसके पूर्व निर्धारित समय से करीब तीन घंटे विलंब से पहुंची प्रियंका वाड्रा का जनपद सीमा छिवली पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान के समर्थन में रोड शो निकाला गया। इसके बाद औंग, देवमई, डारी, जहानाबाद, बकेवर, खजुहा, बिदकी बजरिया, ललौली चौराहा, कोरवां, जोनिहां, सहबाजपुर, फरीदपुर मोड़ व सहिली में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रमेश गांधी, कल्यान सिंह, राकेश शास्त्री, ब्रजेश मिश्रा, विनोद द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, मुदित मिश्रा, विप्र नारायण तिवारी, रमाकांत तिवारी एडवोकेट, करीम लाल, अजय अवस्थी, कामता तिवारी, हाफिज अनवारुल हक, जगमोहन यादव, राजेंद्र वर्मा, गोरेलाल बाजपेई, राजेंद्र त्रिवेदी, जियाउल हक, पिकू शुक्ला, अशोक, शिव कुमार तिवारी, हृदय नारायण, राजीव कुमार रहूफ, अरुण तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.