एक नवंबर से मतदाता बनने का मिलेगा अवसर
जागरण संवाददाता फतेहपुर विधानसभा चुनाव 2022 के लिए निर्वाचक नामावलियों का काम शुरू हो ग
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : विधानसभा चुनाव 2022 के लिए निर्वाचक नामावलियों का काम शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संक्षिप्त पुनरीक्षण के काम के तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि विशेष संक्षिप्त कार्यक्रम जिले में चलाया जाएगा। पंजीकरण कार्यक्रम एक से 30 नवंबर के मध्य होगा। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को नामावली का प्रकाशन होगा। पांच जनवरी 2022 को अंतिम नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। एक नवंबर को प्रकाशन के बाद जो भी व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्य छूटे हैं वह नाम दर्ज करा सकते हैं। बीएलओ मतदान केंद्रोंपर मौजूद रहेंगे। इसके लिए डीआइओएस और बीएसए को निर्देशित किया गया है कि वह अवकाश के दिनों में शिक्षण संस्थान खोले रहने की व्यवस्था करें।