राष्ट्रीय एकता लिया संकल्प, केक काट मनाया जन्मदिन
जागरण संवाददाता फतेहपुर देश की सैकड़ों रियासतों को राजे-रजवाड़ों को एक करके द
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: देश की सैकड़ों रियासतों को, राजे-रजवाड़ों को एक करके, देश की विविधता को आजाद भारत की शक्ति बनाकर सरदार पटेल ने हिदुस्तान का वर्तमान स्वरूप तैयार किया। अखंड भारत के ध्येय को पूरा करने के लिए शनिवार को लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूम-धाम से मनाई गई।
शहर के पटेल नगर चौराहा स्थिति सरदार पटेल की प्रतिमा पर लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन के तत्वाधान में फूलमाला पहनाकर जयंती मनाई गयी। यहां पर विधायक करण, एसपी प्रशांत वर्मा, डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह समेत फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। इस दौरान तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान भी गाया गया। यहां पर संयोजक राजेश सिंह ने सभी को एकता की शपथ दिलाई, विधायक व एसपी ने रथयात्रा को रवाना किया। रथयात्रा शहर भर का भ्रमण करने के बाद प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई। उधर पटेल सेवा संस्थान 562 मोमबत्ती जलाकर एवं केक काटकर जन्म दिन मनाया। संस्थान ने खलील नगर स्थित कार्यालय में मेधा अलंकरण समारोह में समाज की 60 मेधाओं को सम्मानित किया। सभी को बिदकी विधायक करण सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष लाल देवेंद्र व सचिव पुनीतवीर विक्रम समेत अन्य रहे। सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में सुविज्ञ सिंह द्वारा जयंती मनाई गयी जिसमें सभी कर्मचारी रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी जयंती मनाई। इस मौके पर प्रदेश मंत्री तरुण बाजपेयी, शिवम गुप्ता, अंकित, हिमांशु त्रिपाठी, शिवम गुप्ता आदि रहे।