Move to Jagran APP

नरेश उत्तम को मिला समाजवादी पार्टी से वफादारी का इनाम

नरेश उत्तम को समाजवादी कुनबे का विश्वास पात्र माना जाता है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी को वफादारी का इनाम माना जा रहा है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 01 Jan 2017 08:54 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jan 2017 09:30 PM (IST)
नरेश उत्तम को मिला समाजवादी पार्टी से वफादारी का इनाम

फतेहपुर (जेएनएन)। समाजवादी नेता नरेश उत्तम को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। नरेश को समाजवादी कुनबे का विश्वास पात्र माना जाता है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी को वफादारी का इनाम माना जा रहा है।

loksabha election banner

परिवर्तन के शंखनाद के लिए भाजपा के दिग्गजों और केंद्रीय मंत्रियों का जमघट

फतेहपुर जिले के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के लहुरी सरांय गांव के मध्यम वर्गीय किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले रोशन लाल उत्तम के नरेश उत्तम छोटे बेटे हैं। कानपुर से छात्र राजनीति के बाद 1889 में लोक दल से जहानाबाद विधानसभा से विधायक बने। इसके बाद मुलायम के मुख्यमंत्रित्व काल में वन उपमंत्री भी रहे। इसके बाद दो चुनाव हार जाने के बाद सपा के संगठन की राजनीति में आगे बढ़े। नेताजी के करीबी लोगों में एक नाम नरेश उत्तम का भी आता है। क्षेत्र में उनके करीबी मानते हैं कि सपा प्रदेश अध्यक्ष पद मिलने के पीछे काम और विश्वास है। परिस्थिति चाहे जो रही हों पर उन्होंने समाजवादी कुनबे के प्रति सदैव वफादारी बनाए रखी।

मोदी की रैली के लिए नाम से निमंत्रण देकर बुलाए 13 लाख कार्यकर्ता

सियासी सफर

  • 1982 में डीएवी लॉ कालेज कानपुर के अध्यक्ष रहे।
  • 1984 में लोक दल से जहानाबाद विधानसभा से चुनाव लड़े 108 वोट से हारे।
  • 1989 फिर जनता दल से चुनाव लड़े जीते और मुलायम मंत्रिमंडल में उपमंत्री बने।
  • 1991 का चुनाव हारे।
  • 1993 का चुनाव भी हारे।
  • पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रहे।
  • 2008 में एमएलसी बनाए गए।
  • 2014 में दूसरी बार एमएलसी बने।
  • 2014 में सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।
  • कुनबे की राजनीतिक उठापटक पर प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटाए गए
  • अब सपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली।

मुलायम के पत्रः कुकृत्य छिपाने और सीबीआइ से बचने को मेरा अपमान

प्रोफाइल

  • पिता - स्व. रोशन लाल उत्तम
  • माता -स्व. ब्रजरानी उत्तम
  • व्यवसाय- कृषि
  • जन्म स्थान : लहुरी सरांय, बिरनई
  • जन्म तिथि - 10 जनवरी, 1956
  • शिक्षा : एमए, एलएलबी

तस्वीरें : राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अखिलेश, मुलायम को बनाया मार्गदर्शक

राजनीतिक करियर-

  • डीएवी लॉ कालेज अध्यक्ष
  • एक बार विधायक
  • प्रदेश सरकार में मंत्री
  • सपा प्रदेश उपाध्यक्ष।
  • दो बार से लगातार एमएलसी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.