Move to Jagran APP

मोदी ने वादा खिलाफी कर बढ़ा दीं मुसीबतें

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : कांग्रेस के आहूत भारत बंद को सफल बनाने के लिए अपने कार्यकता

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 06:15 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 06:15 PM (IST)
मोदी ने वादा खिलाफी कर बढ़ा दीं मुसीबतें
मोदी ने वादा खिलाफी कर बढ़ा दीं मुसीबतें

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : कांग्रेस के आहूत भारत बंद को सफल बनाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को टिप्स देने आए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इलाहाबाद मंडल के प्रभारी अब्दुल मन्नान ने कहा कि साढ़े चार साल पहले केंद्र की सत्ता झूठे वादों के दम पर हथियाई गई थी। कालेधन की वापसी, भ्रष्टाचार का खात्मा जैसे बड़े बड़े वादे करते हुए अच्छे दिन का सपना दिखाया। समय जाता रहा और साढ़े चार साल में जनता को कुछ भी नहीं दे पाए। जनता को मुसीबतें तोहफे में दी तो अड़ानी आदि नामचीन घरानों को राहत दी। पेट्रो मूल्यों में जबरदस्त इजाफा हुआ है, सरकार इसे जीएसटी के दायरे में लाने से कतरा रही है। जनता से जुड़े सीधे मामले सरकार के लिए गौड़ है।

loksabha election banner

कांग्रेस का भारतबंद ऐतिहासिक होगा। जनता परेशान है। वह आक्रोश दिखाने के लिए कांग्रेस पार्टी से कंधे से कंधा मिलाकर सड़कों पर उतरेगी।

भारतबंद को लेकर कांग्रेसी प्रतिदिन कांग्रेसियों के बाजार में घूमकर जनसमर्थन जुटा रहे हैं। महंगाई के विरोध में 10 सितंबर को आयोजित भारतबंद में पार्टी की तैयारियों को लेकर कांग्रेसियों से मंडल प्रभारी ने जिलाध्यक्ष अनिल ¨सह के आवास में बैठक और चर्चा की। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार गौड़, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, मनोज घायल, नीटू मिश्र, कैलाश द्विवेदी, शहाब अली आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.