Move to Jagran APP

विधायक के बेटे का टोल कर्मियों से विवाद, मारपीट

संवाद सूत्र चौडगरा कानपुर से खागा जा रहे विधायक के बेटे से टोल कर्मचारियों का टोल टै

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 11:12 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 06:11 AM (IST)
विधायक के बेटे का टोल कर्मियों से विवाद, मारपीट
विधायक के बेटे का टोल कर्मियों से विवाद, मारपीट

संवाद सूत्र, चौडगरा : कानपुर से खागा जा रहे विधायक के बेटे से टोल कर्मचारियों का टोल टैक्स को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि विधायक के बेटे के साथियों ने टोल कर्मचारियों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टोल कर्मचारियों को थाने ले आई। देर रात मामले में सुलह के बाद टोल कर्मचारियों को थाने से छोड़ा गया।

loksabha election banner

सोमवार की देर रात कानपुर से खागा लौट रहे विधायक के बेटे को टोल पर टोल कर्मचारियों ने रोक लिया। यहां पर परिचय देने के बाद भी टोल कर्मियों ने टोल अदा करने को कहा। इस पर बहस के दौरान टोल कर्मचारी विधायक के बेटे से भिड़ गए। नौबत हाथापाई की आ गई। विधायक के बेटे ने फोन कर फतेहपुर से अन्य साथियों को बुलाया। इसके बाद टोल कर्मचारियों की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके में पहुंची। टोल के शिफ्ट इंचार्ज मोहित व टीसी को थाने ले आई। टोल मैनेजर गौरव सिंह ने विधायक के बेटे से बात की। इस पर मामला शांत हुआ। देर रात विधायक के बेटे कल्यानपुर थाने पहुंचे और मामला सुलह हो गया। पुलिस को इस मामले में सुलह कराने में काफी कवायद करनी पड़ी। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि टोल लेने के दौरान कर्मचारियों ने विवाद कर दिया था। इस पर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.