विधायक ने धाता समेत क्षेत्रीय विकास का दिलाया भरोसा
कारीकान धाता को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाने पर क्षेत्रीय विधायक
विधायक ने धाता समेत क्षेत्रीय विकास का दिलाया भरोसा
संवाद सूत्र, धाता : कारीकान धाता को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाने पर विधायक कृष्णा पासवान का रविवार को लोगों ने स्वागत किया। उत्साही कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर (बैकहो लोडर) पर सवार होकर यात्रा निकाली। विधायक ने कहा, धाता समेत नगर पंचायत में शामिल होने वाली ग्राम पंचायतों का चहुमुंखी विकास होगा।
धाता बाईपास से बुलडोजर और डीजे के साथ कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकाली गई। एक मैरिज हाल में विधायक को चांदी का मुकुट पहनाया गया। हसवा ब्लाक प्रमुख विकास पासवान ने संबोधन में कहा, भाजपा सरकार शहर, कस्बा व गांवों तक विकास कार्यों को पहुंचाने में प्रयासरत है। विधायक ने कहा कि कारीकान धाता व नगर पंचायत में शामिल होने वाली ग्राम पंचायतों में तेजी से विकास कार्य होंगे। कहा कि पिछली सरकारों ने धाता कस्बा को उपेक्षित रखा था। धाता बाईपास से हिनौता मोड़ तक जर्जर सड़क को मरम्मत के बाद चौड़ीकरण में शामिल किया जाएगा। महेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, सोहन सिंह, लल्लन सिंह, राजेंद्र गर्ग, महेश पांडेय, नितिन सिंह, अनंत सिंह आदि रहे।