बाढ़ क्षेत्र में मेडिकल कैंप देंगे सेहत सुरक्षा
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: गंगा व पांडु नदी में उफान के कारण ¨बदकी तहसील के कुछ गांव
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: गंगा व पांडु नदी में उफान के कारण ¨बदकी तहसील के कुछ गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तथा वहां निवासियों को इससे भारी नुकसान पहुंच रहा है। बाढ़ के चलते जल जनित और वैक्टर संबंधी बीमारियां तेजी से पनप रही है, जिसमें डेंगू, मलेरिया, बुखार, हैजा, हेपेटाइटिस ए और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां शामिल है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में इन बीमारियों की रोकथाम कर यहां रहने वालों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान हो इसके लिए सेहत महकमे ने मेडिकल कैंप से राहत देने का निर्णय लिया है।
संक्रामक रोगों का फैलाव और प्रकोप बाढ़ आने के कुछ ही दिन, सप्ताह, महीने के भीतर नजर आता है। बाढ़ में बीमारियां फैलने का मुख्य कारण जल स्रोतों का प्रदूषित हो जाना है। प्रदूषित पानी के सेवन से ही बीमारियां तेजी से बढ़ती है। अगर समय पर इस पर ध्यान नहीं दिया जाता तो यह महामारी का रूप ले लेती है। फिलहाल जिले के बाढ़ क्षेत्रों में महामारी जैसे हालात नहीं है लेकिन यहां बाढ़ वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमाकांत पांडेय ने यहां मेडिकल कैंप लगवाने शुरु किए हैं, ताकि यहां के लोगों को बाढ़ वाली बीमारियों से बचाया जा सके।
बाढ़ प्रभावित लोग यह बरतें सावधानी
-बाढ़ के पानी में जाने से बचना चाहिए इससे शरीर को नुकसान पहुंचता है।
-त्वचा के घाव को बाढ़ के पानी से बचाकर रखे इंफेक्शन फैल सकता है।
-गंदे हाथ से भोजन न करें, शौचालय जाने के बाद हाथ अवश्य धोएं।
-बाढ़ के संपर्क मे आ चुकी खाद्य सामग्री का सेवन कतई न करें।
-पानी का प्रयोग करने से पहले उसे उबाल कर ठंडा कर लें।