11 नवंबर को माटी की विभूतियां विकास के लिए करेंगी मंथन
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : गंगा तट स्थिति भिटौरा के ओमघाट में हर साल की तरह इस बार
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : गंगा तट स्थिति भिटौरा के ओमघाट में हर साल की तरह इस बार भी 11 नवंबर को माटी की विभूतियां जुटेंगी। जलसंरक्षण, रोजगार सहित पौराणिक व ऐतिहासिक स्थलों के विकास पर चर्चा के साथ फतेहपुर फोरम अपना एजेंडा जारी करेगा। इसके लिए इस माटी में पले-बढ़े विभिन्न क्षेत्रों में बुलंदियों में पहुंचने वाले एक सैकड़ा से अधिक लोगों को बुलाया गया है।
जिले की माटी से जुड़े लोगों का फतेहपुर फोरम स्वामी विज्ञानानंद के संयोजकत्व में काम कर रहा है। देश व विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में शिखर पर पहुंचने वाले जिले के लोग 11 नवंबर को गंगा तीरे ओमघाट में एक मंच में आ रहे है। संयोजक स्वामी विज्ञानानंद ने बताया कि पिछले दस साल से फोरम जिले के विकास में योगदान दे रहा है। इस बार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ओमघाट में विकास पर परिचर्चा होगी। जिसमें फोरम के सदस्य अपने योगदान के साथ इस साल का एजेंडा तय करेंगे। पिछले साल के एजेंडे में कराए कार्य कार्यों की समीक्षा भी होगी। फोरम के अध्यक्ष सेवानिवृत आइपीएस प्रदीप श्रीवास्तव व सचिव पीएसएस शैलेंद्र ¨सह परिहार ने बताया कि फोरम का उद्देश्य माटी से जुड़े लोगों के प्रयास से जिले के विकास को गति देना है।
जलसरंक्षण पर रहेगा फोकस
माटी से जुड़े लोगों का फोरम वर्ष 2004 में गठित हुआ था। फोरम ने इस साल के एजेंडे में ससुर खरेदी नदी दो के सरंक्षण, झील व तालाबों के साथ गंगा के अविरल व निर्मल रखने के साथ युवाओं में हुनर पैदाकर रोजगार को मजबूती देने को मुख्य रूप से शामिल किया है।