देवालय जाने वाले रास्तों में दलदल, भक्त परेशान
संवाद सूत्र, जोनिहां : गांवों में देवस्थान तक पहुंचने वालों रास्तों में कीचड़ होने से भक्त परेश
संवाद सूत्र, जोनिहां : गांवों में देवस्थान तक पहुंचने वालों रास्तों में कीचड़ होने से भक्त परेशान है। गांव की गलियां तो पक्की करा दी गई है लेकिन धार्मिक स्थलों की सुध किसी को नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिरों में प्रतिदिन सुबह-शाम भक्तों को पहुंचने के लिए दलदल से निकल कर जाना पड़ रहा है।
विकास खंड खजुहा के जोनिहां कस्बे स्थिति प्राचीन हनुमान मंदिर को जाने वाले रास्ते में दलदल भरा है। भक्त दलदल को पार कर मंदिर दर्शन को जाते हैं। मंदिर के पुजारी देव सागर ने बताया मंदिर तक भक्तों को साफ सुथरा रास्ता मिले इसके लिए संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भी रास्ते का निर्माण नहीं हो सका। यही हाल टिकरी-मनौटी, सहबाजपुर, जोनिहां, दिलावलपुर, मुसवापुर, रहमतपुर गांव का है। देव स्थानों को जाने वाले रास्तों में कीचड़ भरा हुआ है। रास्ते के किनारे गोबर के ढेर जमा हैं। खंड विकास अधिकारी अतिरंजन ¨सह ने कहा कि देवस्थान तक जाने वाले सार्वजनिक रास्तों को सही कराया जाएगा। पंचायत सचिवों से ऐसे खराब रास्तों की सूची तलब कर मनरेगा से रास्ता पक्का कराने की जिम्मेदारी पंचायतों को दी जाएगी।