फतेहपुर में समस्याओं के निस्तारण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से लगाई गुहार
जागरण संवाददाता फतेहपुर उद्योग व्यापार मंडल-उत्तर प्रदेश ने मंगलवार को समस्याओं को लेकर
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : उद्योग व्यापार मंडल-उत्तर प्रदेश ने मंगलवार को समस्याओं को लेकर पीएम से गुहार लगाई है। व्यापारियों का कहना था कि कोरोना संकट के चलते व्यापार बुरी तरह से चौपट हुआ है। लॉकडाउन के चलते कई महीनों तक प्रतिष्ठान बंद रहे हैं। व्यापार एवं व्यापारी के उत्थान के लिए नियमों में शिथिलता दी जाए। संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहाकि व्यापारियों को 10 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जाए। छह माह का विद्युत बिल, स्कूल फीस माफ कराई जाए, इसी के साथ ही अन्नदाता किसान को लाभ दिया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, महासचिव अनिल वर्मा, सह मंत्री चंद्र प्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, अनिल सोनी, टीटू गुप्ता आदि रहे।
स्मार्ट मीटर से लूटे जा रहे विद्युत उपभोक्ता
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीराम पटेल एडवाकेट ने पत्रकार वार्ता में कहा कि विद्युत स्मार्ट मीटर तेज गति से चल रहे हैं जिसके चलते आम जनमानस को लूटा जा रहा है इसलिए स्मार्ट मीटर को वापस किया जाए। कहा कि स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा कि स्मार्ट मीटर द्वारा उपभोक्ताओं से वसूले गए रुपयों को वापस कराया जाए या फिर बिजली बिल में उसे समायोजित किया जाए।
नाराजगी जताकर रखा व्रत, मांगा अधिकार
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : भारतीय लोकतंत्र सेनानी रक्षक समिति की बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें सरकार के उपेक्षापूर्ण बर्ताव को लेकर नाराजगी जताई। नाराजगी जताते हुए गांधीवादी विचारधारा से जुड़ते हुए एकदिनी उपवास का कार्यक्रम किया।
समिति के पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश सचिव नवल किशोर मिश्रा और जिलाध्यक्ष मूलचंद्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई। जिले भर से आए लोकतंत्र सेनानियों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह ध्यान नहीं दे रही है। लगातार उपेक्षापूर्ण बर्ताव कर रही है। किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जा रही है। उपेक्षा का दर्द हम लोग सीने में समेटे हुए हैं। सुविधाएं और सेवाओं से अच्छादित करने के बजाए मजाक उड़ाया जा रहा है। एक दिनी उपवास करते हुए आंदोलन का बिगुल फूंका। इस मौके पर रमेश चंद्र, गंगा प्रसाद, छेदीलाल, प्रेमशंकर, बबुआ उर्फ कृष्ण बिहारी, विजयपाल, कृष्ण पाल सिंह, भैरव पाल सिंह, अबू बकर उर्फ सहजोद, मुस्ताफ हुसैन, ननकू राम आदि रहे।