Move to Jagran APP

संजीदा रहेगी नारी शक्ति तो रूकेगा अपराध

जागरण संवाददाता फतेहपुर मिशन नारी के तहत छात्राओं को संविधान में प्रदत्त अधिकारों को

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 08:08 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 08:08 PM (IST)
संजीदा रहेगी नारी शक्ति तो रूकेगा अपराध
संजीदा रहेगी नारी शक्ति तो रूकेगा अपराध

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : मिशन नारी के तहत छात्राओं को संविधान में प्रदत्त अधिकारों को बताने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। क्रांति फाउंडेशन द्वारा आयोजित संगोष्ठी ओपी इंटर कॉलेज बिलंदा में आयोजित की गई। फाउंडेशन की अध्यक्ष सौम्या सिंह पटेल ने छात्राओं को जागरूकता करते हुए अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहाकि जब तक हम सशक्त और जागरूक नहीं बनेंगे तब तक अत्याचारों से मुक्ति नहीं मिलेगी। जमाना बदल रहा है हम आधी आबादी को इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा। स्काउट-गाइड की संगीता सचान और प्रियंका दीक्षित, सारिका तिवारी ने छात्राओं को महिला सशक्तीकरण को लेकर तमाम जानकारियां दी। छात्राओं को प्रेरित किया कि अधिकारों का समय आने पर खूब उपयोग करें। अपने मान, सम्मान के प्रति काम करें और दूसरों को भी प्रेरित करते हुए एक टोली बनाएं। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अवधेश यादव ने किया। इस मौके पर मयंक, प्रतिभा, सक्षम सेन आदि रहे।

loksabha election banner

.........

संगोष्ठी में इस बात पर जोर दिया गया कि महिलाओं को अपने ऊपर हो रहे अपराधों के खिलाफ मुखर होना पड़ेगा। घरेलू हिसा को महिलाएं संकोच के कारण चुपचाप सहती रहती है यही चुप्पी बड़े अपराध का रूप ले लेती है। छात्राओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नई पीढ़ी जागरूक तो हो गई है लेकिन कई मामलों में महिलाएं ही महिला की दुश्मन बन जाती है। प्रधानाचार्य ने कहा समाज में हो रहे सौतेले व्यवहार में कमी आए इसके लिए सोच बदलनी होगी। यह तभी संभव है जब बेटियों की शिक्षा पर अभिभावक सजग रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.