विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों पर रेलवे का तोहफा, हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट और टाइम टेबल

Published: Sat, 05 Sep 2026 12:01 PM (IST)

रेलवे प्रशासन ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. त्योहारी भीड़ के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें।

  2. हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग पर यात्रियों को मिलेगी राहत।

  3. कंफर्म टिकट से दलालों के चंगुल से मुक्ति।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग पर त्योहारी सीजन में उमड़ने वाली भीड़ को राहत देने का फैसला रेलवे प्रशासन ने लिया है। रेलवे प्रशासन ने इस रूट में स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

ट्रेनों से आवागमन करने वाले लोगों को सुरक्षित यात्रा के साथ कंफर्म टिकट प्राप्त हो सकेगा। सीधे रेलवे से कंफर्म टिकट मिलने से दलालों के चंगुल से लोगों को राहत मिलेगी। स्थानीय रेलवे स्टेशन में अप और डाउन में स्टापेज दिए जाने से खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी, पूजा एवं त्योहारी सीजन के दौरान रेल यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है।

निर्णय के तहत बरौनी, दरभंगा, ग्वालियर, हुबली और यशवंतपुर रूटों पर चलने वाली विशेष ट्रेनें अपनी पूर्व निर्धारित समय-सारिणी, ठहराव, मार्ग और कोच कंपोजिशन के अनुसार ही संचालित होती रहेंगी, जिससे त्योहारी सीजन में यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को सुगम आवागमन और कंफर्म टिकट की सुविधा मिल सकेगी।

स्टेशन अधीक्षक जयनाथ यादव ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए ट्रेनों का स्टापेज दिया गया है। कई ट्रेनों में स्लीपर कोच भी बढ़ाए जा रहे हैं।

स्पेशल ट्रेनों की सूची

गाड़ी नंबर कहाँ से कहाँ तक चलने का दिन/तिथि कुल फेरे
02563 बरौनी से नई दिल्ली 04 सितंबर से 30 नवंबर (प्रतिदिन) 88
02564 नई दिल्ली से बरौनी 05 सितंबर से 01 दिसंबर (प्रतिदिन) 88
02569 दरभंगा से नई दिल्ली 04 सितंबर से 30 नवंबर (प्रतिदिन) 88
02570 नई दिल्ली से दरभंगा 05 सितंबर से 01 दिसंबर (प्रतिदिन) 88
04137 ग्वालियर से बरौनी 29 सितंबर से 28 नवंबर (शनिवार एवं मंगलवार) 18
04138 बरौनी से ग्वालियर 30 सितंबर से 29 नवंबर (रविवार एवं बुधवार) 18
04113 प्रयागराज से हुबली 03 अक्टूबर से 12 दिसंबर (प्रत्येक शनिवार) 11
04114 हुबली से प्रयागराज 06 अक्टूबर से 15 दिसंबर (प्रत्येक मंगलवार) 11
04149 प्रयागराज से यशवंतपुर 30 सितंबर से 09 दिसंबर (प्रत्येक बुधवार) 11
04150 यशवंतपुर से प्रयागराज 03 अक्टूबर से 12 दिसंबर (प्रत्येक शनिवार) 11

यह भी पढ़ें- त्योहारों में घर जाना होगा आसान! वाराणसी से शुरू होंगी 4 जोड़ी दिवाली स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें- अब इंस्टाग्राम और फेसबुक Reels पर मिलेगा स्पेशल ट्रेनों का हर अपडेट, रेलवे ने शुरू की नई पहल