Move to Jagran APP

हाईवे जाम, 50 मिनट फंसे रहे पूर्व राज्यपाल

मड़ौली बिकौरा गढ़ीवा गुरुवल किशुनपुर कस्बा नरौली संगोलीपुर मड़ैयन लोहारनडेरा गिरधरपुर धाने आदि गांवों में शनिवार दोपहर बाद से जलस्तर में गिरावट देखने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। महावतपुर असहट नरौली ऐरई गुरुवल आदि गांवों में बाढ़ के चलते घर छोड़कर ऊंचाई वाली जगहों पर विस्थापित हुए परिवार वापस घर लौटने लगे। क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने गिरधरपुर गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें प्रशासनिक मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने ग्रामीणों का आ‌र्श्वस्त किया कि बाढ़ से बबरद हुई फसलों व मकानों का जल्द ही सर्वे कराया जाएगा। कस्बा स्थित वार्ड नंबर चार पांच छह व नौ में बाधित विद्युत आपूर्ति को चालू करने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने तैयारियां पूरी की। जेई पंकजप्रकाश ने बताया कि यदि जलस्तर में थोड़ी और गिरावट आती है तो प्रभावित मुहल्लों में आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 11:52 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 06:26 AM (IST)
हाईवे जाम, 50 मिनट फंसे रहे पूर्व राज्यपाल
हाईवे जाम, 50 मिनट फंसे रहे पूर्व राज्यपाल

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने प्रयागराज से कानपुर जा रहे पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी नउवाबाग बाईपास के पास लगे जाम में 50 मिनट तक फंसे रहे। सिक्स लेन निर्माण के चलते दोनों छोरों पर वाहन आमने सामने से आ जाने पर जाम बढ़ता गया। इसके चलते सुबह 11 बजे से एक बजे तक यातायात प्रभावित रहा। इसी बीच पूर्व राज्यपाल का वाहन भी जाम में फंस गया। प्रशासन को पूर्व राज्यपाल के फंसे होने की जानकारी मिली तो आनन-फानन यातायात पुलिस सकर्त हुई, लेकिन तब तक उनका वाहन निकल गया था।

loksabha election banner

सिक्स लेन के निर्माण के चलते हाईवे पर इन दिनों जाम की समस्या आम हो गई है। पुल व सड़क निर्माण के कारण कार्यदायी संस्था को कई स्थानों पर रूट डायवर्जन कर एक लेन से वाहन निकालने पड़ रहे हैं। शनिवार सुबह 11 बजे बांदा बाईपास के पास हाईवे में दोनों तरफ के वाहनों के आ जाने से रूट आधा घंटा बाधित हो गया। इसके बाद आवागमन चालू हुआ, लेकिन तब तक जाम दो किमी लंबा हो चुका था। इससे उसमें फंसे वाहन रेंगते हुए निकले। एसपी रमेश ने कहा कि जाम निर्माण कार्य में एक लेन से वाहन निकालने के कारण लगा हुआ था। जानकारी मिलने पर पुलिस को भेजा गया लेकिन तब तक जाम हट गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.