जंगे आजादी के अमर बलिदानियों को याद कर झुकाया शीश
जंगे आजादी के अमर बलिदानियों को याद कर झुकाया शीश
जंगे आजादी के अमर बलिदानियों को याद कर झुकाया शीश
जासं, फतेहपुर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय अपील पर आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अगस्त माह के पहले दिन देश के एक लाख से अधिक विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में जंगे आजादी की गौरव गाथा दोहराई गई। तेलियानी ब्लाक के कंजोजिट विद्यालय बिलंदपुर में आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी डा. विनय कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश गौतम, ग्राम विकास अधिकारी अरविंद अवस्थी हिस्सा बने। कार्यक्रम में भारत माता की आरती, वंदे मातरम्, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर बलिदानियों के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए सांस्कृतिक छटा बिखेरी गई। संचालन वेद प्रकाश वर्मा एवं धन्यवाद इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ममता देवी ने किया। कार्यक्रम सुषमा वर्मा, नीलू सिंह, प्रतिभा, प्रेमलता, प्रभा, आकांक्षा, नेहा, मुकेश कुमार भारती आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।