विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fatehpur News: फतेहपुर में युवती से सामूह‍िक दुष्‍कर्म, पानी मांगने पर मुंह में पेशाब कर बनाया वीडियो

By Govind DubeyEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sat, 01 Jul 2023 01:02 PM (IST)

यूपी के फतेहपुर में एक द‍िल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन युवकों ने एक क‍िशोरी संग ...और पढ़ें

Fatehpur News:फतेहपुर में युवती से सामूह‍िक दुष्‍कर्म
Fatehpur News:फतेहपुर में युवती से सामूह‍िक दुष्‍कर्म

फतेहपुर, जागरण संवाददाता। आवासीय कालोनी दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों ने हैवानियत की हदें पार कर कपड़ों की फेरी लगाने वाली हिंदू युवती को कार में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पानी मांगने पर उसके मुंह में पेशाब कर दिया और उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली।

बिंदकी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर हथगाम क्षेत्र के डिघवारा गांव में रहने वाले मो. अनीस राईन, मो. शमी कुरैशी, कार चालक अमित व एक अज्ञात विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 28 वर्षीय हिंदू युवती ने बताया कि उसके मां-पिता की मौत हो चुकी है।

वह कपड़ों की फेरी लगाकर जीविकापार्जन करती है। हथगाम क्षेत्र के डिघवारा में रहने वाले मो. अनीस व मो. शमीम कुरैशी से मुलाकात हुई। 10 मई 2023 को शाम इन लोगों ने उसे आवासीय कालोनी का लाभ दिलाने का झांसा देकर लेखपाल से मिलने के लिए बिंदकी कस्बा बुलाया।

उक्त लोग एक चालक के साथ उसे कार में बैठा लिया। इसके बाद बिंदकी नगर स्थित सूनसान क्षेत्र ले गये। वहां चलती कार में तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर फोटो खींची और उसे इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने कीधमकी देकर कार से उतार दिया।

पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर उसने जरिये अधिवक्ता कोर्ट में वाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर 22 जून को मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ सुशील दुबे ने कहा कि विवेचना से पता चला कि भूमि विवाद में युवती को मोहरा बनाकर फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।