मार्ग दुर्घटना में सगे भाई समेत चार घायल
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : बुधवार को जिले की विभिन्न मार्गों में हुई दुर्घटनाओं में चार ल
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : बुधवार को जिले की विभिन्न मार्गों में हुई दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुल्तानपुर घोष थाने के पूरे ओडारी निवासी दुरबीन ¨सह (32) पुत्र श्रीनाथ ¨सह गांव से किसी कार्यवश हथगाम आए हुए थे। घर वापस लौटते समय बाइक को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे युवक घायल हो गया। कल्यानपुर थाने के पहुर निवासी सगे भाई अभिषेक (24), विकास ¨सह (23) पुत्रगण राम बहादुर ¨सह बाइक से हाईवे में जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन की टक्कर में घायल हो गए हैं। इसी तरह थरियांव थाने के हसवा गांव निवासी अशोक कुमार भारती (42) पुत्र बाइक से थरियांव कस्बे सामान खरीदने जा रहे थे तभी रास्ते में वाहन की टक्कर हो जाने से वह घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।