ससुराल में पत्नी और सास पर तमंचे से किया फायर
संस जाफरगंज कस्बा संस जाफरगंज कस्बा
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 04:01 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 04:01 AM (IST)
ससुराल में पत्नी और सास पर तमंचे से किया फायर
संस, जाफरगंज : कस्बा निवासी राजू पटवा की पुत्री रेनू की शादी बिंदकी में राजेश पटवा के साथ हुई है। पति-पत्नी में विवाद के चलते महिला मायके चली गई। शनिवार को युवक देर शाम ससुराल पहुंचा। पत्नी और सास को घर के बाहर देख अपशब्द कहे तो पत्नी व सास घर के अंदर चली गईं। दोनों पर युवक ने तमंचे से दो फायर किए। हालांकि, दोनों बाल-बाल बच गईं। गोली की आवाज सुनकर आसपास मोहल्ले के लोग एकत्र होने लगे, तभी युवक बाइक लेकर मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी ब्रजेश यादव ने कहाकि युवक घर के बाहर तमंचा लहरा रहा था, फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें