विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर के 43 सरकारी स्कूल 15 करोड़ से होंगे आधुनिक, 60 दिन में मिलने लगेंगी नई सुविधाएं

Published: Wed, 09 Sep 2026 01:49 PM (GMT+05:30)

फतेहपुर के 43 राजकीय हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 15 करोड़ रुपये से मूलभूत सुविधाओं का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. फतेहपुर के 43 राजकीय स्कूलों में 15 करोड़ का सुधार।

  2. प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 102 में से 66 कार्य पूर्ण।

  3. शेष 36 कार्य 60 दिनों में पूरे करने का लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। देश भर में स्कूलों के अंदर कमतर मूलभूत सुविधाओं के वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इसी बीच फतेहपुर जनपद में सुधार करने की पहल तेज कर दी गई है।

जिले के 43 राजकीय हाईस्कूल व इंटर कालेज में 15 करोड़ रुपये की लागत से प्रोजेक्ट अलंकार के जरिए खर्च की जा रही हैं। इसमें मुख्य फोकस स्कूल की मूलभूत सुविधाओं को जुटाना है। इन स्कूलों में स्वीकृत 102 कामों के सापेक्ष 66 कार्य पूरे कर लिए गए हैं, जबकि अवशेष 36 कामों को अगले 60 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के लिए अब सरकार ने प्रोजेक्ट अलंकार शुरू किया है। इसके लिए बीते दो वित्तीय वर्षों में 13 स्कूलों का चयन किया गया था, जिनमें कार्य लगभग पूरे हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष में 30 स्कूलों में काम शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को धनराशि आवंटित की गई थी।

यह कार्य पूरे कर सुविधाओं को लागू करने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि माध्यमिक स्कूलों की बेहतर छवि दिखाई जा सके। खास बात यह है कि राजकीय स्कूलों में शतप्रतिशत धनराशि सरकार दे रही है, जबकि इसी योजना से 16 एडेड स्कूलों को वर्तमान वित्तीय वर्ष में मरम्मत के लिए चिह्नित किया गया है, उसमें 25 प्रतिशत पूंजी प्रबंधतंत्र को लगानी है।

43 स्कूलों में 102 तरह के काम

प्रोजेक्ट अलंकार में काम स्कूलों की जरूरत अनुसार स्वीकृत है। जैसे किसी स्कूल में बालक-बालिका टायलेट ब्लाक, तो किसी में लाइब्रेरी, क्लास रूम या अन्य सुविधाएं हैं। मल्टी पर्पज हाल, मिनी स्टेडियम, अतिरिक्त कक्ष-कक्षा, स्वच्छ पेयजल जैसी सुविधाओं के लिए कुल 43 स्कूलों में 102 तरह के काम हैं। जिनमें से 66 कार्य अब तक पूर्ण हैं, जबकि 36 कार्य अगले 60 दिनों में पूरे होने की उम्मीद है।

‘43 राजकीय स्कूलों में प्रोजेक्ट स्कूल के 102 काम चल रहे थे, अब 66 कार्य पूरे हो गये हैं। 36 काम अवशेष हैं, जिन्हें जल्द पूरा कराकर सुविधाएं प्रारंभ की जानी हैं। राजकीय स्कूलों में पूरा पैसा सरकार की तरफ से मिल रहा है। जबकि एडेड स्कूलों में जो एस्टीमेट बन रहे हैं, उसका 75 प्रतिशत सरकार और 25 प्रतिशत प्रबंध तंत्र देगा।’

-राकेश कुमार डीआइओएस

‘फतेहपुर में प्रोजेक्ट अलंकार का काम हमें मिला है, लगभग हम सभी कामों को पूरा करने की स्थिति में हैं। जल्द ही उन्हें हैंडओवर करेंगे।’
- मनीष श्रीवास्तव, एक्सईएन यूपी सिडको प्रयागराज इकाई