विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर के तीन ब्लॉकों में दौड़ेंगी ग्रामीण बसें, 10 जून से होगी शुरुआत

Published: Sun, 24 May 2026 06:27 PM (GMT+05:30)

फतेहपुर में ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 10 जून से तीन ब्लॉकों में बस सेवा शुरू होगी।

संचालन के लिए डिपो में खड़ी बसें

संचालन के लिए डिपो में खड़ी बसें

HighLights

  1. फतेहपुर के तीन ब्लॉकों में 10 जून से बस सेवा।

  2. ग्रामीणों को शहर आने-जाने में मिलेगी बड़ी सुविधा।

  3. निजी वाहनों के अधिक किराए और भीड़ से राहत।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। गांवों को जोड़ने के लिए परिवहन विभाग ने प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो बसों का संचालन करने का निर्णय लिया गया था। 13 ब्लॉकों में मात्र तीन ब्लॉकों से चार आवेदन विभाग को प्राप्त हुए हैं।

बहुआ, असोथर और धाता ब्लाक के आवेदन को बसों के संचालन की अनुमति मिल गयी है और एक फर्म में कागजों की खामियां मिलने पर निरस्त कर दिया है। विभाग ने तीनों आवेदक धारकों ने कागज तैयार कर लिया है। इन बसों को विभाग दस जून से संचालन करने जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को शहर आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी और ग्रामीणों को प्राइवेट वाहनों का इंतजार नहीं करा होगा।

ज्यादा किराया खर्च करने से मिलेगा छुटकारा

गांव व मजरे के लोगों को शहर आने-जाने के लिए प्राइवेट वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। साथ ही आने-जाने के लिए किराया भी अधिक देना पड़ता है। इन वाहन में मानक से अधिक यात्री भरकर आवागमन करते हैं। जिससे बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है।

बहुत से ग्रामीण सुबह बाजार आ जाते हैं और शाम पांच बजे तक बाजार का काम पूरा न होने पर वाहन न मिलने के कारण काम को अधूरा छोड़कर घर वापस जाना पड़ता है। समस्याओं को देखते हुए अब तक बहुआ, असोथर और धाता ब्लॉक के रूटों पर रोडवेज विभाग ने सफलता पा लिया है। शेष ब्लाकों पर विभाग अभी प्रयास कर रहा है।

13 ब्लॉकों में तीन ब्लॉकों से चार आवेदन आए हैं। जिसमें बहुआ, असोथर और धाता ब्लॉकों के रूटों के लिए परमिट वाहन स्वामियों को दे दिया है, जो दस जून से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। शेष ब्लॉकों में जल्द ही बसों का संचालन किया जाएगा है।

                                                                     सत्यप्रकाश सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक

यह भी पढ़ें- फतेहपुर के 156 गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी! 26 करोड़ की मेगा योजना से चमकेगा यमुना कटरी, 4 नए बिजली उपकेंद्रों को मंजूरी