विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार जा रहा तीन मिनी ट्रक पान मसाला फतेहपुर पुलिस ने पकड़ा, जीएसटी अफसरों ने छोड़ा

Published: Thu, 17 Sep 2026 03:42 PM (IST)

फतेहपुर में पुलिस ने बिंदकी-बकेवर रोड पर पान मसाला पलटी करते पांच मिनी ट्रकों को पकड़ा। जीएसटी अधिकारियों ने जांच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पुलिस ने बिंदकी-बकेवर रोड पर पांच मिनी ट्रक पकड़े।

  2. ये ट्रक कानपुर से बिहार पान मसाला ले जा रहे थे।

  3. जीएसटी अधिकारियों ने कागजात सही पाए, ट्रकों को छोड़ा।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। बिंदकी बकेवर रोड पर खजुहा के पास मिनी ट्रकों में लदा पान मसाला दूसरे मिनी ट्रकों में पलटी करने की सूचना पर पुलिस ने माल सहित पांच मिनी ट्रक पकड़े।

पान मसाला कानपुर से बिहार ले जाया जा रहा था। रात में अभिलेखों की जांच के लिए जीएसटी के अफसरों को बुलाने के लिए पुलिस ने डीएम आवास तक में संपर्क किया इसके बाद भी जीएसटी अफसरों से संपर्क नहीं हो सका।

कानपुर से शिखर पान मसाला कंपनी से बिहार जाने के लिए तीन मिनी ट्रक पान मसाला लेकर निकले थे। तीनों मिनी ट्रक बिंदकी और खजुहा के बीच दूसरे गाड़ियों में माल की पलटी करने लगे। पुलिस ने पान मसाला से लदे तीनों व दो खाली ट्रक पकड़ लिए। जिन पर पान मसाला पलटी किया जा रहा था।

मिनी ट्रकों के चालकों से माल पलटी करने व यहां पर आने का कारण पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर पुलिस ने रात में जीएसटी अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, पर बात नहीं हो सकी। इस पर डीएम कार्यालय से संपर्क कर जीएसटी अधिकारियों को मौके पर बुलाने की सूचना दी।

बुधवार सुबह जीएसटी अधिकारी थाने पहुंचे और मिनी ट्रकों के कागजात व माल की जांच की। सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि जीएसटी अधिकारियों ने कागजात व माल सही बताया और गाड़ियों को छोड़ने को कहा। इस पर गाड़ियों को छोड़ दिया गया है। उधर जीएसटी डिप्टी कमिश्नर श्रुति पांडेय ने कहाकि गाड़ियों की जांच कराई गईं थी, सभी कागजात सही मिलने पर माल ले जाने की अनुमति दे दी गई।