Fatehpur News: स्वच्छता सर्वेक्षण में पायदान चढ़ने को संवारे जा रहे स्थान, पालिका ने लगाया एड़ी चोटी का जोर
11 कूड़ा डंपिंग स्थानों को पक्का करने और तीन फीट की दीवार के साथ टिन शेड लगाए जाने का काम किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से स्वच्छता अपनाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रमों को आयोजित करके स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है।
फतेहपुर, जागरण संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका अच्छी रेटिंग पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। पांच वर्षों की रेटिंग का अध्ययन करें तो स्वच्छता रेटिंग में नगर पालिका ने 105 पायदान ऊपर चढ़ी है। इसे और अधिक ऊपर ले जाने के लिए शहर के डंपिंग स्थलों (प्वाइंट) का कायाकल्प करने की ठानी है।
11 कूड़ा डंपिंग स्थानों को पक्का करने और तीन फीट की दीवार के साथ टिन शेड लगाए जाने का काम किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से स्वच्छता अपनाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रमों को आयोजित करके स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है।
अभियान में अच्छा काम करने वालों को सम्मान भी मिलता है। शासन की कई योजनाओं के तहत धन भी मिलता है। नगर पालिका की ओर से कूड़ा निस्तारण जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। इससे कि लोग जगह जगह पर कूड़ा न फेंके। निर्धारित जगह और अवधि में घर और प्रतिष्ठान से कूड़ा निकाल कर भेजें।
बीते पांच साल का स्वच्छता रेटिंग परिणाम
वर्ष - रेटिंग
2018 - 386
2019 - 392
2020 - 331
2021 - 383
2022 - 281।
इन्होंने कहा...
राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता सर्वे कराया जाता है। केंद्र सरकार के निर्देश पर निजी संस्था आती है और बिना सूचना के सदर पालिका क्षेत्र के स्वच्छता का सर्वे करती है और अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देती है। दो सर्वे में सदर पालिका ने 102 पायदान चढ़े हैं। स्वच्छता सर्वे में अच्छी साख बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप पालिका को प्रदेश में 52वां स्थान हासिल किया है।
-मीरा सिंह, अधिशासी अधिकारी, सदर पालिका।