Move to Jagran APP

Fatehpur News: अपहरण कर किशोरी काे लुधियाना में बनाया बंधक, एक माह तक दुष्कर्म करने के बाद धमकाकर छोड़ा

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने सीओ सिटी वीर सिंह को आपबीती सुनाई। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने किशोरी के मां की ओर से पाक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

By Yogendra kumar patelEdited By: Shivam YadavPublished: Fri, 16 Sep 2022 06:53 PM (IST)Updated: Sat, 17 Sep 2022 06:04 AM (IST)
Fatehpur News: अपहरण कर किशोरी काे लुधियाना में बनाया बंधक, एक माह तक दुष्कर्म करने के बाद धमकाकर छोड़ा
आरोपी किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा।

फतेहपुर, जागरण संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस के समीप स्थित कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाली किशोरी को तीन फरवरी 2022 को आरोपित दोस्तों के साथ अगवा कर पंजाब के लुधियाना ले गया था। यहां किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। एक माह बाद (सात मार्च) को किशोरी को धमकी देकर छोड़ दिया। 

prime article banner

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने सीओ सिटी वीर सिंह को आपबीती सुनाई। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने किशोरी के मां की ओर से पाक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत ज्ञान सिंह, प्रेम व अज्ञात के विरुद्ध अगवा कर दुष्कर्म बाद जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की। 

फैक्ट्री में बंद कर दिया था, उसके बाद ट्रेन से लुधियाना ले गए

सदर कोतवाली के राधानगर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि नाबालिग पुत्री को ज्ञान सिंह निवासी महमदपुर, गाजीपुर ने एक कपड़ा फैक्ट्री में बंद कर दिया था और मित्र प्रेम व एक अज्ञात के साथ पुत्री को रेलवे स्टेशन फतेहपुर ले गए। यहां से आरोपित ज्ञान सिंह ने मित्रों की मदद से पुत्री को लुधियाना ले गया। यहां उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म कर धमकी दी। 

सीओ सिटी ने बताया कि पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है इसके बाद महिला पुलिस उसके 161 के बयान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। विवेचना बाद आरोपितों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। 

छेड़छाड़ के विरोध पर पीटकर ससुराल से निकाला

किशुनपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले पीड़ित ने सुल्तानपुर घोष थाने के एक गांव में रहने वाली पुत्री के पति, ननद और खागा क्षेत्र निवासी नंदाई के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न के तहत छेड़छाड़ व मारपीट कर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री से उसका नंदाई छेड़छाड़ किया तो पुत्री ने इसका विरोध कर ससुरालीजन को बताया, लेकिन ससुरालीजन ने पुत्री को मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और ससुराल से निकाल दिया। सुल्तानपुर घोष थाने के उपनिरीक्षक अभिनव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

हाईस्कूल की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

बकेवर। किशोरी को एक सप्ताह पूर्व घर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित नितिन पटेल उर्फ सोनू निवासी उसरहाखेड़ा के विरुद्ध पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा है। पीड़िता एक विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा है। एक सप्ताह पूर्व वह स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में नितिन पटेल बहलाकर घर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपित के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी घर पहुंची। किशोरी के गुमसुम होने पर स्वजन ने पुत्री से पूछताछ की तो घटना पता चली। इसके बाद पिता ने थाने में जाकर तहरीर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.