विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर में मृत शिशु के जन्म के बाद नाबालिग प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Published: Tue, 15 Sep 2026 01:36 PM (IST)

फतेहपुर के कल्यानपुर में एक 16 वर्षीय नाबालिग की मृत शिशु को जन्म देने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से घर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. कल्यानपुर में 16 वर्षीय नाबालिग की प्रसव के बाद मौत।

  2. मृत शिशु के जन्म के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से बिगड़ी हालत।

  3. पिता ने युवक व परिजनों पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। किशोरी की प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव होने से घर पर मौत हो गई। दिवंगत नाबालिग के पिता ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। उधर पुलिस ने तहरीर आने से इन्कार किया है।

कल्यानपुर थाने के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का गांव के स्वजातीय जसवीर निषाद से प्रेम प्रसंग चलने लगा। आरोप है कि उक्त युवक, किशोरी को अगवा कर ले गया। छह माह बाद फिर गांव में आकर किशोरी के साथ रहने लगा। घर वालों ने भी कहीं तहरीर नहीं दी।

इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। शनिवार को प्रसव पीड़ा के बाद युवक व उसके घर वालों ने किशोरी को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। यहां पर उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। अधिक रक्तस्राव किशोरी की हालत बिगड़ गई। इस पर पीएचसी से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन किशोरी को उक्त युवक रविवार को मेडिकल कालेज से घर ले आया।

घर पर सोमवार को किशोरी की मौत हो गई। उधर किशोरी के पिता ने युवक सहित उसके स्वजन पर अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रसव के बाद मौत की सूचना पर किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। महिला के स्वजन ने पहले भी कोई तहरीर नहीं दी थी और अभी भी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आएगी तो जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।