फतेहपुर में पल्लेदारों से भरे लोडर और ट्रक में भिड़ंत, दो लोगों की मौत; 6 की हालत गंभीर
फतेहपुर में पल्लेदारों से भरे एक लोडर की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो ...और पढ़ें

सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
HighLights
फतेहपुर में लोडर और ट्रक की सीधी टक्कर हुई।
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। सदर कोतवाली के बेलदरइया मोहल्ला निवासी पल्लेदार बाकरगंज चौराहे से बुधवार की सुबह चार बजे लोडर में सवार होकर पल्लेदारी करने हुसेनगंज थाने के भिटौरा जा रहे थे।
आधे घंटे बाद कानपुर-प्रयागराज हाईवे के आरटीओ आफिस के निकट ट्रक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोडर के परखचे उड़ गए और पल्लेदार शनि की मौके पर मौत हो गई जबकि लोडर चालक समेत नरेन्द्र समेत सात लोग घायल हो गए।
तीन एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर गुलाब की हालत गंभीर देखकर उसे हैलट रेफर कर दिया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। शेष घायलों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।
घायलों में विजय अवस्थी, शुभम, रमाकांत, नरेन्द्र, राम आसरे, राजेन्द्र हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्वजन जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज जा पहुंचे। रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।
कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि सुबह लोडर और ट्रक मे भिड़ंत हो गई है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और छह लोग घायल हो गए हैं। हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक का पता लगाया जा रहा है।
