फतेहपुर में इटरौरा से भसरौल तक 7 KM लंबी सड़क का होगा चौड़ीकरण, लोगों को मिलेगी सहूलियत
फतेहपुर में एक दशक से जर्जर इटरौरा-भसरौल मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 18 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। सात किलोमीटर ...और पढ़ें

HighLights
सात किमी लंबे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए मिले 18 करोड़ रुपये
यह मार्ग यमुना कटरी के गांव व मजरों का जोड़ने का करता काम
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। इटरौरा-भसरौल मार्ग एक दशक से जर्जर चल रहा है। मौरंग खदानों के संचालन होने से मार्ग में बड़े गड्ढे हो जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। यह यमुना नदी के कटरी क्षेत्र के गांव व मजरों को जोड़ने का काम करता है। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए शासन ने सात किमी लंबी सड़क की चौड़ाई के लिए 18 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृति होने के बाद ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दिया है। जल्द ही मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
इटरौरा-भसरौल मार्ग से एक सैकड़ा गांव व मजरों के लोग प्रतिदिन खागा, असोथर, विजयीपुर और फतेहपुर का आना-जाना करते हैं। साथ ही इन गांव व मजरों के छात्र-छात्रा पढ़ने के लिए असोथर इंटर कालेज, विजयीपुर इंटर कालेज पढ़ने आते-जाते हैं। सड़क में गड्ढे बड़े हो जाने से प्रतिदिन यह छात्र-छात्रा गिर कर चोट का शिकार हो जाते हैं। साथ ही कस्बों में बाजार करने गए ग्रामीण शाम को जल्दी वापस आ जाते हैं, क्याेंकि सड़क जर्जर होने के कारण शाम के बाद वाहन नहीं मिलते हैं। इन कारणों से लोग बाजारों में अधूरा काम छोड़कर वापस होना पड़ता है।
सड़क की स्थित
सड़क की लंबाई- सात किमी
सड़क की चौड़ाई- 3.5 मीटर
अब चौड़ाई होगी- 5.5 मीटर
स्वीकृती धनराशि- 8 करोड़ रुपये
इटरौरा-भसरौल मार्ग का एस्टीमेट दिसंबर 2024 में बनाकर शासन को भेजा था। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए शासन ने सात किमी लंबे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 18 करोड़ रुपये की स्वीकृत दी है। सड़क की ई-टेंटरिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जल्द ही मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। अनिल कुमार शील, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
यह भी पढ़ें- फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत, सदमे में जिगरी दोस्त ने भी तोड़ा दम
