विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fatehpur Crime : पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर को लगी गोली, वाराणसी, रायबरेली समेत कई जिलाें में मुकदमें है दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Nitesh Mishra
Published: Sat, 15 Oct 2022 04:44 PM (IST)

Fatehpur Crime फतेहपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक गो तस्कर को गोली लगने ...और पढ़ें

Fatehpur Crime फतेहपुर में पुलिस-बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़।
Fatehpur Crime फतेहपुर में पुलिस-बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़।

फतेहपुर, जागरण संवाददाता। Fatehpur Crime खागा के बदलवापुर गांव के जंगल में शुक्रवार की रात गो तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से एक गोतस्कर घायल हो गया। जबकि उसका साथी चकमा देकर भागने में सफल रहा। आरोपित के कब्जे से एक हुंडई क्रेटा कार, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक कारतूस खोखा, गोकशी के उपकरण तथा एक गोवंश बरामद हुआ है।

स्वाट ( स्पेशल विपंस एण्ड टैक्टिस ) टीम व कोतवाली का फोर्स बुदवन-प्रेमनगर मार्ग पर रात्रि गस्त कर रहा था। रात साढ़े 12 बजे करीब बदलवापुर गांव के जंगल में पुलिस फोर्स को कुछ हलचल समझ आई तो घेराबंदी की गई। नजदीक पहुंचने पर जंगल से फायरिंग शुरू हो गई।

पुलिस व स्वाट टीम की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में चांद मोहम्मद उर्फ चांद बाबू निवासी दौलतपुर थाना कडाधाम जनपद कौशांबी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसका एक साथी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है।

कोतवाली प्रभारी जेपी शाही ने बताया कि घायल गोतस्कर को खागा सीएचसी में भर्ती किया गया है। पुलिस का दावा है कि एक गोवंशी जिसे मौके पर सकुशल बरामद किया गया है, उसका वध करने के लिए गोतस्कर जंगल में छिपे थे। गिरफ्तार चांद बाबू बेहद शातिर है। इसके विरुद्ध जनपद चंदौली, वाराणसी, कौशांबी, रायबरेली तथा फतेहपुर में नौ मुकदमे दर्ज हैं। अन्य थानों में आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।अ