विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या दीपोत्सव 2026 के लिए फतेहपुर में अनोखी पहल, घर-घर से जुटाया जाएगा तेल

Published: Fri, 23 Oct 2026 03:45 PM (GMT+05:30)

पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह ने फतेहपुर से अयोध्या दीपोत्सव के लिए तेल संग्रह अभियान शुरू किया। चार रथों को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। सदर विधानसभा के द्वारा शहर से लेकर गांवों तक घरों से तेल संयोजा जाएगा। इसके लिए पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह के द्वारा चार रथों को गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए पूर्व विधायक ने कहाकि सदर विधानसभा के एकत्र किया गया तेल अयोध्याधाम में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में उपयोग में लाया जाएगा। पूर्व सदर विधायक ने अपने आवास में भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर रोली चंदन और आरती उतारकर अभियान का श्रीगणेश किया। कहाकि चार रथ शहर से लेकर गांव तक पहुंचेंगे।

भगवान श्रीराम की नगर अयोध्या में दीप जलाए जाएंगे जिसमें संकलित किए जाने वाले तेल का उपयोग किया जा सकेगा। इस मौके पर संजय मोदनवाल, जय प्रकाश सिंह पूर्व फौजी, दिनेश गुप्ता, सुरेन्द्र मौर्य, देवनाथ धाकड़े, अभिषेक शुक्ला, जसवंत गिहार, सुनील गुप्ता सभासद, आदित्य पाण्डेय, अखिलेश चौहान, अंकित मिश्रा, प्रशांत सिंह गौतम, सोनू परिहार, बलकेश मिश्रा, सोनू तिवारी, कप्तान सिंह, जय यादव, शुभम गुप्ता आदि रहे।

यह भी पढ़ें- अंकिता हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौर नार्को टेस्ट के लिए तैयार, उर्मिला का बयान- 'धामी सरकार को गिराने की साजिश'