प्रशासनिक लापरवाही से किसान परेशान, बढ़ रहा है आक्रोश
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) की मासिक बैठक में शामिल हुए
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) की मासिक बैठक में शामिल हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामदत्त मिश्रा ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही के चलते किसान परेशान हो रहा है। शासन के दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाकर किसानों को जान बूझकर समस्याओं की आग में धकेला जा रहा है। जिले के ऐसे अधिकारियों की शिकायत सीधे सीएम से की जाएगी।
नहर कॉलोनी मैदान में मंगलवार को पार्टी की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने की। बैठक में चार ¨बदुओं को जोर शोर से उठाया गया। जिसमें आरोप लगाया कि नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचाया जा रहा है जिससे गेहूं की छपाई का काम नहीं हो पा रह है तथा धान की फसलें सूख रही हैं। जिले के बेरोजगार युवाओं को जनपद के कल कारखानों में रोजगार दिया जाए। धान की खरीद समय से कराया जाए एवं बीज भंडार द्वारा किए गए सभी मोटे आनाजों की खरीद करवाई जाए। हसवा ब्लाक के खेसहन में पेयजल संकट, नलकूप रिबोर किए जाएं, नए नलकूपों को लगाया जाए का समाधान किया जाए। इस मौके पर सोनू मिश्रा, श्याम ¨सह, संतोष ¨सह, अखिलेश कुमार, रामू तिवारी, उमाकांत द्विवेदी, श्याम लाल मौर्या, कमल लोधी, राम गोपाल शुक्ल, गीता गौतम, विनोद सविता, अरुण कुमार, गीता प्रसाद शुक्ला, विकास शुक्ला, पवन शुक्ला आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे।