शिकायत पर डीएम ने पालिका का निर्माण कार्य रोका
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : शहर मुख्यालय में तांबेश्वर नगर चौराहे के पास पालिका द्वारा निि
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : शहर मुख्यालय में तांबेश्वर नगर चौराहे के पास पालिका द्वारा निर्मित कराई जा रही दुकानों को डीएम ने शिकायत करने पर रोक दिया है। जमीन पर एक महिला के दावा करने के मामले को संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार को मौके पर भेजकर निर्माण करवा दिया। वहीं पीड़िता का कहना है कि राजस्व अभिलेखों में उसकी जमीन दर्ज है। नगर पालिका मनमाने तरीके से निर्माण करवाकर उसको क्षति पहुंचाने का काम कर रही है।
तांबेश्वर मंदिर के पास चौराहे में पालिका द्वारा बनाई जा रही दुकानों की जमीन पर शहर के आबूनगर मुहल्ला निवासी लक्ष्मी पुत्री रामचरन रस्तोगी ने अपना दावा ठोका है। सरकारी अभिलेखों को प्रस्तुत करते हुए पीड़िता ने अफसरों की चौखट में गुहार लगाई तो डीएम के पास पहुंची। पीड़ित महिला का कहना है कि उक्त भूमि उसकी पैतृक है जिसका राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज है। एक अंश में पालिका के जेई अमित कुमार जायसवाल एवं ठेकेदार बबलू तिवारी मौके पर पहुंचे और पूर्व में उसके द्वारा डाली गई मिट्टी में दो ट्राली मिट्टी डालकर तीन दुकानों का निर्माण शुरू कर दिया। मना करने पर उसे हड़काया और भगा दिया। डीएम से भूमि की पैमाइश करा कर पालिका की अनियमितता रोके जाने की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि डीएम के आदेश पर निर्माण कार्य रुक गया है।