डीएम ने दिया अल्टीमेटम, 80 चट्ठों जाएंगे शहर से बाहर
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: शहर को साफ-सुथरा बनाने की मुहिम में प्रशासन ने एक और निर्ण
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: शहर को साफ-सुथरा बनाने की मुहिम में प्रशासन ने एक और निर्णय लिया है, अब शहर में दूध व्यवसाय के नाम पर गंदगी फैलाने वाले चट्टे शहर से बाहर किए जाएंगे। डीएम के निर्देश पर नगर पालिका सदर के ईओ प्रमोद कुमार झा ने शहर के 80 चट्टा संचालकों नोटिस देकर चट्टा शहर से बाहर करने का निर्देश दिया। प्रशासन द्वारा शिकंजा कसने से चट्टा संचालकों के बीच हड़कंप मच गया है। संचालक कहते है कि अगर उन्होंने अपना व्यवसाय बंद किया तो परिवार भूखों मर जाएंगे।
डीएम आंजनेय कुमार ¨सह ने कहा कि चट्ठा संचालन हो इसका वह विरोध नहीं करते हैं, लेकिन चट्टे से निकलने वाला गोबर व गंदगी नालियों में बहाया जाए यह बर्दास्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि शहरी चट्टों की प्रारंभिक जांच कराई गई है, जिसमें आया है कि किसी भी संचालक उनसे निकलने वाली गंदगी का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। नतीजा यह है कि इनकी गंदगी से नालियां चोक होती हैं और जलभराव व बीमारियां फैलती है। यह स्थिति खत्म करने के लिए निर्णय लिया गया है अब इनका संचालन शहर के अंदर नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई संचालन अपनी गंदगी के निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करते हैं तो प्रशासन ऐसे लोगों को छूट प्रदान करेगा। ईओ नगर पालिका के अनुसार सभी चट्टा संचालकों को नोटिस दी जा चुकी है, अगर फिर भी यह लोग चट्टा नहीं हटाते इन्हें अभियान चलाकर पुलिस बल की सहायता से हटाया जाएगा।
हर दिन प्रति जानवर जुर्माना लेंगे
गंदगी का निस्तारण करने का दावा करने वाले चट्टा संचालक गंदगी फैलाते है तो प्रशासन उनसे प्रतिदिन प्रति जानवर जुर्माना लेगा। जिसे नगर पालिका के खाते में जमा किया जाएगा। डीएम बताते है कि इससे न सिर्फ नगर पालिका की आय बढ़ेगी बल्कि चट्ठा संचालन जुर्माना से बचने के लिए अपनी गंदगी का निश्चित तौर पर निस्तारण करेंगे। शहर में कहां कहां स्थापित हैं चट्टे
हरिहरगंज वार्ड-उमा तिवारी, गुड्डू ¨सह, शकुंतला गुप्ता, इस्लाम घोषी, रज्जन कोरी, रामकृपाल रैदास, सुनील कोरी, अशोक मौर्य, देवीचरन ¨सह, रजोली गुप्ता, संतोष मौर्य, विनोद मौर्य, फूलचंद्र मौर्य, कामता शुक्ला, सेवक बाल्मीकि, सैकू बाल्मीकि, राम आसरे, आबूनगर वार्ड में हरीपाल, रजोले, राजेश, मुन्ना, राजेंद्र, हरीशंकर, संकठा, टिरू, निशार, राजू, जंग बहादुर, जगन्नाथ, सोनू व रामू यादव, अहमदगंज वार्ड में राम नारायण, शिव प्रसाद, विकास, सोनू, संतोष, जितेंद्र के चट्टे हैं।
मसवानी में सर्वाधिक 40 चट्टे
नगर पालिका ने सर्वाधिक चट्टे मसवानी में चिन्हित किए हैं, इन्हें नोटिस दी गयी है। इसमें रसीद, शहादत, काले, इसहाक, चुन्ना, लियाकत, मुन्ना, कासिम, अमजद, अल्ताफ, पप्पू, शकूर, इस्लाम, सलीम, मुन्ना, बिटानी, नफीस, शौकत, छोटू, नसीम, बंटू, बदलू, बाबू हसन, हरिबाबू, गुड़िया, संतोष पाल, ओम प्रकाश, राम सुहावन, अर्जुन, किशोर, मुरारी, गुलाब, धीरज, शंकर, सजीवन, हरिश्चंद्र, पुलिया, छोटेलाल कुशवाहा आदि शामिल है।