दिव्यांग मां व बेटी की तालाब में डूबकर मौत
संवाद सूत्र, अमौली : चादपुर थाने के सरहन बुजुर्ग गांव में तालाब में नहाने गईं दिव्यांग महिला क
संवाद सूत्र, अमौली : चादपुर थाने के सरहन बुजुर्ग गांव में तालाब में नहाने गईं दिव्यांग महिला की मासूम बच्ची सहित पानी में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। महिला व बच्ची का शव पांच घंटे बाद तालाब से निकाला गया।
सरहन बुजुर्ग गांव निवासी सुशील कुमार पाल सट¨रग का काम करता है। बुधवार को अपरान्ह एक बजे करीब उसकी पत्नी सन्नो देवी (32) दूसरे नंबर की पुत्री प्रांशी (8) को लेकर गांव से सटे तालाब में कपड़े धोने गई। महिला तालाब के घाट पर कपड़े धोने लगी। तभी प्रांशी तालाब में नहाने के लिए उतर गई। नहाते समय प्रांशी डूबने लगी। पुत्री को डूबते हुए देख महिला भी बचाने के लिए तालाब में कूद गई। जिससे दोनों डूब गई। सायं 5 बजे करीब महिला का देवर सुनील तालाब के घाट पर पानी लेने पहुंचा। तालाब में तालाब में महिला के बाल उतराते हुए दिखे। इस पर शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मां-बेटी को तालाब से बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। महिला के पति ने बताया महिला हाथ से दिव्यांग थी। इस कारण ही बेटी को बचाते समय खुद भी डूब गई। महिला की दो पुत्रियों आंसी और नैन्सी व सास सुदामा का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया घटना की जानकारी आई है।