मकर संक्रांति पर्व पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, हुए खिचड़ी भोज
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: सनातन ¨हदू परिवारों में मकर संक्रांति पर्व आस्था व भक्ति के साथ म
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: सनातन ¨हदू परिवारों में मकर संक्रांति पर्व आस्था व भक्ति के साथ मनाया गया। बड़ी तादाद में स्त्री, पुरुष व बच्चे गंगा स्नान को विभिन्न घाटों पर पहुंचे। श्रद्धालुओं में गंगा की गोद में आस्था की डुबकी लगाकर सामर्थ्य के अनुरूप ब्राह्मणों व गरीबों को दान किया। इस पर्व पर खिचड़ी दान के विशेष महत्व व महात्म्य को देखते हुए भक्तों ने गंगा स्नान कर दान दक्षिणा करके पुण्य लाभ अर्जित किया। घरों में महिलाओं ने खिचड़ी बनाई। सभी ने खिचड़ी के साथ दही, पापड़ व घी-अचार का मजा लिया।
मकर संक्रांति पर्व पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उत्तरवाहिनी मां गंगा के तट भिटौरा पर स्नानार्थियों का भोर पहर से ही जमावड़ा लगने लगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की थी। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस के जवान भी लगाए गए थे। भृगुधाम भिटौरा के पुराने घाट के अलावा ओम घाट, बलखंड़ी घाटों में श्रद्धालुओं ने सबसे पहले मां गंगा की गोद में डुबकी लगाई, इसके बाद ब्राह्मणों व गरीबों को खिचड़ी दान कर पुण्य अर्जित किया। कुछ ऐसी ही स्थिति खागा के नौबस्ता घाट पर भी देखने को मिली। इसके अलावा कोटिया, शिवराजपुर, आदमपुर, रामचंद्रन, सेनपुर, असनी आदि गंगा घाटों में स्नानार्थियों की खासी भीड़ पहुंची।
शहर क्षेत्र में मुराइनटोला हनुमान मंदिर, चौक हनुमान मंदिर, सदर अस्पताल के सामने, शनि मंदिर, तांबेश्वर मंदिर, शादीपुर नाका, शांती नगर समेत दो दर्जन से अधिक स्थानों पर लोगों ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। यहां पर आने वाले हर व्यक्ति को खिचड़ी भोज कराया गया। कई स्थानों पर तो सभी जाति, धर्म के लोगों ने एक साथ बैठकर समरसता भोज ग्रहण किया। खागा क्षेत्र के नौबस्ता, खरगूपुर बरगला, संकठन घाट, पोखरी तथा मंडवा आदि घाटों पर सुबह पांच बजे से ही गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र रही। गंगा, यमुना स्नान के बाद तटों पर स्थित मंदिरों में देवी-देवताओं की पूजा करते हुए श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का दान किया। पनिहा बाबा देव स्थान पर भंडारा आयोजित किया गया। खागा बस स्टाप स्थित हनुमान मंदिर के सामने राहगीरों को गर्म खिचड़ी परोसी गई। सुजरही गांव स्थित रैन बसेरा प्रांगण में सुबह से शाम तक राहगीरों को गर्म चाय-समोसा, खिचड़ी वितरित की गई। चेयरमैन गीता ¨सह, प्रतिनिधि रामगोपाल ¨सह, ईओ लालचंद्र मौर्य तथा वार्ड सभासद रहे। राजाराम त्रिपाठी इंटर कालेज परिसर में टोगो संस्था द्वारा शिविर लगाकर लोगों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। खागा विधायक कृष्णा पासवान, राजन तिवारी व अन्य कई लोग रहे। शिव सेना युवा इकाई के जिलाध्यक्ष शुभम मिश्र की अगुवाई में शिव सैनिकों ने खागा, सीएचसी में भर्ती मरीजों, प्रसूता महिलाओं को चाय-बिस्किट वितरित करते हुए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। तिल के लड्डू व गुल्लइया का मजा
- भोर पहर से ही स्नान-दान का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाओं ने घरों में तिल पहाड़, तिल के लड्डू व गुल्लइया आदि बनाए। इसके बाद हवन-पूजन के बार घर के प्रत्येक सदस्य ने खिचड़ी दान की। बच्चों ने तिल के लड्डू के साथ गुल्लइया का मजा लिया। वैश्य समाज का खिचड़ी भोज 17 को
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के तत्वावधान में वर्मा चौराहे पर विशाल खिचड़ी भोज व सम्मान समारोह का आयोजन 17 जनवरी को किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गुप्त ने कहा कि कार्यक्रम में अयाह शाह विधायक विकास गुप्त बतौर मुख्य अतिथि शरीक होंगे। अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्त विशिष्ट अतिथि होंगे।