डीएम से पीरनपुर पुलिया की ऊंचाई कम करने की मांग
जागरण संवाददाता फतेहपुर शहर के बांदा सागर रोड पीरनपुर में निर्माणाधीन पुलिया की ऊ
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 07:32 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 07:32 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : शहर के बांदा सागर रोड पीरनपुर में निर्माणाधीन पुलिया की ऊंचाई अधिक होने पर मुहल्लेवासियों ने डीएम से मांग किया कि पुलिया की ऊंचाई कम किया जाए। क्योंकि, दोनों साइड दुकानें हैं और चौक जाने वाली गली भी है। आवागमन में दिक्कत हो रही है। छह फुट पुलिया बनने के समय भी विरोध किया गया था लेकिन जेई ने अनसुनी कर दिया था। बार एसोसिएशन महामंत्री आशीष गौड़ एडवोकेट के नेतृत्व में मुहल्लेवासी शमशुलहक, मो. हासिम, हाजी शमीम अहमद, इसरार, परवेज खान, रिजवान, मो. कादिर कलेक्ट्रेट पहुंचे। मुहल्लेवासियों की मांग थी कि पुरानी पुलिया टूटने से बन रही नई पुलिया की ऊंचाई बहुत ज्यादा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें