भाकपा ने मनाया 97वां स्थापना दिवस
संस खागा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 97वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने संगठन क
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Dec 2021 06:45 PM (IST)Updated: Sun, 26 Dec 2021 06:45 PM (IST)
संस, खागा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 97वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने संगठन को मजबूती दिलाने पर जोर दिया।
कामरेड रामसजीवन सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। भाकपा के राष्ट्रीय कंट्रोल कमीशन सदस्य कामरेड मोतीलाल ने कहा कि पार्टी की स्थापना वर्ष 1925 में हुई थी। कहा, पार्टी ने किसानों, श्रमिकों, नौजवानों, छात्रों के लिए संघर्ष किए हैं। कामरेड फूलचंद पाल, रामप्रकाश, सुमन सिंह चौहान, राधेरमण पांडेय, रामकृष्ण हेगड़े, दिवाकर पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश कुमार प्रजापति, प्रभाकर पांडेय, विनय गौतम, सुमेर सिंह, पूरन लाल, रामचंद्र, चंद्रशेखर सिंह आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें