बाईपास मार्ग में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : चार जनपदों को जोड़ने वाले बांदा- टांडा के बाईपास मार्ग पर रे
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : चार जनपदों को जोड़ने वाले बांदा- टांडा के बाईपास मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है। इसे नवंबर तक पूरा करा देना है। मार्ग को चालू करने की भी योजना शासन स्तर से बनाई गई है। यह मार्ग 300 करोड़ की लागत से निर्मित हुआ है।
बांदा, फतेहपुर वाया रायबरेली होते हुए सूबे की राजधानी लखनऊ को यह मार्ग जोड़ता। चार वर्ष से निर्मित हो रहा मार्ग 80 फीसद बन चुका है, लेकिन बाईपास के निर्मित न होने से मार्ग के चालू होने में बाधा थी जोकि अब दूर हो जाएगी। यह रेलवे ओवरब्रिज दिल्ली- हावड़ा लाइन में कुरस्ती कला स्टेशन के समीप निर्मित हो रहा है। इसका निर्माण लखनऊ की संस्था करा रही है। जिसकी देखरेख लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड -1 रायबरेली के द्वारा की जा रही है। रेल मंत्रालय से ओवरब्रिज के निर्माण की अनुमति मिलने में समय अधिक लग गया, इसलिए मार्ग चालू नहीं हो पाया, लेकिन अनुमति मिलते ही ब्रिज का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। नवंबर माह के अंत तक मार्ग चालू हो जाएं। इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। - वीके पाठक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रायबरेली मार्ग की लंबाई - 230 किमी
लागत - 300 करोड़
ओवरब्रिज न रहा - 8 करोड़ से
बाईपास मार्ग की लंबाई - 12 किमी
मार्ग चालू होने की उम्मीद- नवंबर