क्रिसमस से पूर्व रोशन हुए गिरजा घर, चहक उठी ¨जदगी
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : प्रभु यीशु के जन्मदिन की खुशियां मनाने के लिए चर्च घर व मसीही स
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : प्रभु यीशु के जन्मदिन की खुशियां मनाने के लिए चर्च घर व मसीही संस्थान सज कर तैयार हो गए हैं। रोशन हुए चर्च घरों में खुशियां मनाने के लिए बच्चों के लेकर बूढ़े तक उत्साह से लबरेज दिख रहे है। सोमवार की रात बारह बजे प्रार्थना के साथ प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां तैरने लगेगी। कहीं क्रिसमस ट्री तो कहीं सांता क्लाज पर्व को उल्लास को दूना कर रहे है।
यूं तो क्रिसमस पर्व की तैयारियां एक सप्ताह से चल रही है। कैरल्स गाते हुए मसीही कैंडल लेकर एक-दूसरे के घर जाकर प्रभु के जन्म की बधाई दे रहे हैं। शहर के सबसे पुराने चर्च घर इंडियन प्रेस विटिरियन देवीगंज, ईसीआइ चर्च हरिहरगंज, संत जान्स कालेज स्थिति चर्च, ब्राडवेल मिशन हास्पिटल, सेंटमैरी, ट्रुथ मिशन सहित अन्य मसीही संस्थानों को बिजली की कुमकुम झालरों व फूल-पत्तियों से सजाया गया। शांति व मानवता का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के जन्म के उस लम्हें के लिए हर कोई इंतजार करता रहा। बाजार से लेकर घरों तक में क्रिसमस का उल्लास झलकता रहा। मसीह गिरिजा पीटर ने बताया कि संत जान्स में रात 11 बजे से प्रभु के जन्म 12 बजे तक प्रार्थना सभा होगी। सभी मसीह एकत्रित होकर खुशियां मनाएंगे। सुबह 10 बजे देवीगंज चर्च घर में प्रार्थना सभा होगी। ईसीआइ चर्च हरिहरगंज के पादरी विजय मसीह ने बताया कि प्रार्थना सभा के बाद प्रभु यीशु के नाटक का मंचन होगा।
सांता क्लाज ने बांटे तोहफे
हो.हो.हो. कहते हुए लाल-सफेद कपड़ों में सफेद दाढ़ी कंधे पर उपहार का झोला लेकर जैसे ही निकले उपहार पाने के लिए बच्चें उनकी तरफ दौड़ पड़े। माना जाता है कि सांता का घर उत्तरी ध्रुव में है, और वे उड़ने वाले रेनडियर्स की गाड़ी पर चलते हैं। संत निकोलस को ही असली सांता माना जाता है। सांता क्लाज क्रिसमस का अहम हिस्सा है, इनके बिना क्रिसमस की खुशियां अधूरी मानी जाती है। मसीही जौली गिड़ियनदत्ता ने बताया कि क्रिसमम ट्री शांति व समृद्धि का संदेश देता है, तभी तो क्रिसमस ट्री हर घर की शोभा बढ़ा रहा हैं।
स्कूलों में हुए कार्यक्रम
सेंट जेवियर्स स्कूल में सांता क्लाज ने उपहार वितरित किए। हैपी क्रिसमस की गूंजती आवाजों के बीच बच्चों ने सांता क्लाज से टॉफी, चाकलेट सहित कई उपहार हासिल किए। इसी प्रकार लिल्स बगिया पटेलनगर में सांता क्लाज ने रंग-बिरंगी ड्रेस में उपहार बांटे इस मौके पर बच्चे खुशी से चहक उठे। ट्रुथ मिशन, सेंट मैरी, संत जान्स आदि स्कूलों में दिनभर क्रिसमस पर कार्यक्रय चलते रहे।