Move to Jagran APP

ठिठुरन बरकरार, तीन की थमी सांसें

जागरण संवाददाता फतेहपुर मंगलवार को कोहरे की घनी चादर के बीच सूरज की पौ फटी कोहरे की चादर ने वाहनों की रफ्तार में सुबह 11 बजे तक ब्रेक लगा रखी थी। जिसके चलते ट्रेन और बसों का संचालन भी प्रभावित रहा है। दोपहर के करीब निकली धूप से लोगों हो राहत मिल पाई। पारे में सुधार हुआ है। पारा अधिकतम 23 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। बर्फीली हवाओं के ठिठुरन के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। शहर के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले वैन ड्राइवर की ठंड लगने से मौत हो गई। बीतीरात वह गांव गया हुआ था। भोर पहर वह गांव से शहर आया तो उसे ठंड का एहसास हुआ। परिजन अस्पताल ले जा पाते उसके पहले ही मौत हो गई। वहीं मलवां थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव से 3

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 11:16 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:05 AM (IST)
ठिठुरन बरकरार, तीन की थमी सांसें
ठिठुरन बरकरार, तीन की थमी सांसें

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: मंगलवार को कोहरे के बीच सूरज की पौ फटी, इस बीच वाहनों की रफ्तार में सुबह 11 बजे तक ब्रेक लगा रहा। इसके चलते ट्रेन और बसों का संचालन भी प्रभावित रहा है। दोपहर के करीब निकली धूप से लोगों हो राहत मिल पाई। पारे में सुधार हुआ है। पारा अधिकतम 23 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बर्फीली हवाओं के चलने से ठिठुरन रही। इस बीच ठंड की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।

loksabha election banner

शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी ड्राइवर पप्पू की ठंड लगने से मौत हो गई। सोमवार रात वह गांव गए हुए थे। भोर पहर शहर लौटे तो उन्हें ठंड का एहसास हुआ। स्वजन अस्पताल ले जाते उसके पहले ही मौत हो गई। वहीं मलवां थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव निवासी 38 वर्षीय विशनपाल पाल पुत्र जयदेव बाइक से आ रहे थे। फतेहपुर के नजदीक त्रिलोकीपुर के पास अचानक चक्कर आया, जब तक लोग कुछ समझ पाते, उनकी मौत हो गई। साले सूरजभान ने बताया कि ठंड लगने से मौत हो गई। इसी तरह किशुनपुर थाना क्षेत्र के रानीबाग रेवाड़ी मजरे रायपुर भसरौल निवासी 34 वर्षीय जगतपाल सिंह रात फसलों की सिचाई करने गए थे। अचानक ठंड लगने पर हालत बिगड़ी तो घर लौटे। स्वजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदों लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ठंड के कारण सुबह दस बजे तक घरों में ही दुबके रहते हैं। सबसे बुरा हाल तो राहगीर व मुसाफिरों का है। हालांकि शहरी इलाके में नगर पालिका प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सु²ढ़ कर दी गई है, जिससे लोग खासी राहत की सांस ले रहे हैं।

शव आते ही मचा कोहराम

मलवां थाने के उमरगहना निवासी 25 वर्षीय शेकर लोधी सोनभद्र के राबर्टगंज में मजदूरी कर जीवन यापन करता था। राबर्टगंज में उसकी ठंड लगने से मौत हो गई थी। मंगलवार को मजदूर का शव गांव आया। शव आते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। पत्नी मेनका व मां राधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.