चीयर्स फार इंडिया, युवा मोर्चा ने दौड़ाई साइकिल
संस खागा भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को चीयर्स फार इंडिया कार्यक्रम के तहत साइकिल
संस, खागा : भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को चीयर्स फार इंडिया कार्यक्रम के तहत साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमलेश पांडेय ने कार्यक्रम का आयोजन किया। ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे 127 खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही आम जनमानस को देश प्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि देश से इतना बड़ा दल ओलिंपिक में प्रतिभाग के लिए गया है। जनपद की प्रतिभाओं को खेलकूद के क्षेत्र में उच्च स्थान दिलाने का प्रयास भाजपा सरकार कर रही हैं। युवा मोर्चा के अभियान को गति देने के लिए तमाम युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया। जिला उपाध्यक्ष प्रसून तिवारी, जिला मंत्री आशीष तिवारी, मंडल अध्यक्ष जुगेश सिंह, ननकऊ तिवारी, आयुष अवस्थी, बबलू सिंह, सूर्या विश्वकर्मा, आकाश श्रीवास्तव, संगम आदि रहे।