राष्ट्रीय पर्व पर दुकानें खुलीं तो दर्ज होगा मुकदमा
संवाद सूत्र खखरेड़ू थाना क्षेत्र के परवेजपुर गांव में यमुना नदी में मछली मारने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 10:39 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 06:07 AM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : जिले में साप्ताहिक बंदी के साथ राष्ट्रीय पर्व पर दुकानों को बंद करने के लिए प्रशासन ने कमर कसी है। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने आदेश जारी करते हुए क्षेत्रवार साप्ताहिक बंदी की घोषणा की है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद की समस्त दुकानों, प्रतिष्ठानों, कारखानों के सेवायोजकों को सूचित किया जा चुका है कि राष्ट्रीय अवकाश के दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। दुकानों के खुली पाए जाने पर धारा 8 (1) (ख) के अंतर्गत उनके ऊपर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें