उन्नाव की बेटी के खातिर जनमत को बनाया अभियान
जागरण संवाददाता फतेहपुर सोमवार को शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा पूर्व प्रदेश संग
जागरण संवाददाता, फतेहपुर :
सोमवार को शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री महेश द्विवेदी की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट में हस्ताक्षर अभियान चला। जिसमें बक्सपुर में ओम प्रकाश कोरी, कैलाश द्विवेदी की अगुवाई में हस्ताक्षर करवाए गए। जिसमें अरुण जायसवाल, आनंद सिंह गौतम, आदित्य श्रीवास्तव, नेहा वर्मा, शहाब अली, नजीबुल्ला, संतोष यादव, बृजेश मिश्रा, राज कुमार मौर्य, रामेश्वर प्रसाद, प्रेम शंकर त्रिवेदी, गिरीश द्विवेदी, नीरज मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव आदि रहे। एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष वलय दत्त व यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने संयुक्त रूप से महिला डिग्री कॉलेज व आइटीआइ में तो युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजन तिवारी के संयोजकत्व में तांबेश्वर चौराहे में तथा खागा में नगर अध्यक्ष कलीम उल्ला द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।