Move to Jagran APP

हर घर तिरंगा अभियान में यात्रा निकालने के लिए भाजयुमो ने खींचा खाका

हर घर तिरंगा अभियान में यात्रा निकालने को भाजयुमो ने खींचा खाका

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Aug 2022 04:01 AM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2022 04:01 AM (IST)
हर घर तिरंगा अभियान में यात्रा निकालने के लिए भाजयुमो ने खींचा खाका
हर घर तिरंगा अभियान में यात्रा निकालने के लिए भाजयुमो ने खींचा खाका

हर घर तिरंगा अभियान में यात्रा निकालने के लिए भाजयुमो ने खींचा खाका

loksabha election banner

जासं, फतेहपुर : हर तिरंगा अभियान को लेकर भाजयुमो (भारतीय जनता युवामोर्चा) की बैठक रविवार को हुई। प्रदेश नेतृत्व की मंशा पर अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुद्र मिश्रा ने भाग लिया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने की। नौ से 15 अगस्त तक की कार्य योजना तय की गई। मुख्य अतिथि ने कहा, अभियान राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत है। अभियान में युवा मोर्चा सेतु का काम करेगा। कहा नौ से 11 अगस्त के बीच जिले के सभी 23 मंडलों में तिरंगा यात्रा होगी। जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने बताया कि छोटा बच्चे से लेकर प्रोढ़ के दिल के अंदर भी राष्ट्रभक्ति का भाव बढ़ेगी। संचालक कोमल सिंह के अलावा महामंत्री प्रसून तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विमलेश पांडे, आशीष तिवारी, जिला मंत्री शुभम त्रिपाठी, राजवर्धन सिंह, कुलदीप मौर्य, रोहित कश्यप, सदस्य अनुभव शुक्ला, गौरव चौहान, दुर्गेश तिवारी आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.