महाराष्ट्र में अपनी ही चाल में फंसी भाजपा : अखिलेश
संवाद सहयोगी बिदकी चि?ी गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/भूतपूर्व विधायक बद्री प्रसाद व सुखरानी देवी के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने पूर्व मंत्री इंद्रजीत कोरी के यहां आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष/प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा एक विदेशी कंपनी काली मिर्च के व्यापार को आई थी और देश कितने सालों तक गुलाम रहा। उन्होंने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी विदेशी व्यापार को रोकने का काम किया था। उन्होंने कहा दुनिया का कोई देश ऐसा नहीं जहां इतने जाति धर्म के लोग रहते हो
संवाद सहयोगी, बिदकी (फतेहपुर) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को महाराष्ट्र हमेशा याद रहेगा, वहां वह अपनी ही चाल में फंस गई। नई सरकार सेक्युलर व समाजवादी रास्ते पर चलेगी, क्योंकि संविधान भी यही कहता है। जनता ने भरोसा किया तो भाजपा ने अपने फायदे के लिए लोगों को लड़ा दिया। आज देश व प्रदेश में जनता बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी से जूझ रही है। वह जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के चिल्ली गांव में पूर्व मंत्री इंद्रजीत के पौत्र के तिलक समारोह में आए थे।
यहां उन्होंने किसानों की समस्या पर कहा कि बुंदेलखंड के किसानों का कर्ज माफ करने का वादा पूरा नहीं हुआ। आज भी किसान आत्महत्या कर रहा है। नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि काला धन और भ्रष्टाचार खत्म हुआ? भाजपा वाले झूठ बोल रहे हैं, जीडीपी जीरो पर है। किसानों के समृद्ध बिना यह बढ़ेगी कैसे? स्वदेशी की सीख देने वाले राष्ट्रपिता के विचारों को भूल कर सभी चीजें विदेशों से मंगा रहे हैं। आने वाले बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसमें कुछ मिलने वाला नहीं है। सब कुछ तो छीन लिया है। देश को नीचे ले गए। दुनिया में इतनी बेरोजगारी कहीं नहीं है। राष्ट्र भक्ति में हम सभी साथ हैं पर यह सरकार उद्योगपतियों व व्यापारियों की है।
उन्होंने आजादी की लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि सभी दलों को मतभेद भुला कर भाजपा को हटाने के लिए एक साथ लड़ाई लड़नी होगी। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भूतपूर्व विधायक बद्री प्रसाद व सुखरानी देवी की मूर्तियों का अनावरण भी किया। इस मौके पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष सुरेद्र यादव, पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, पूर्व सांसद डॉ.अशोक पटेल, कुश वर्मा, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, पूर्व प्रमुख पिटू सिंह चौहान, रामेश्वर दयाल दयालू, दलजीत निषाद आदि मौजूद रहे।
-----------------
(इनसेट)
गाय-सांड़ को कोट, बच्चों को स्वेटर तक नहीं
स्कूलों में बच्चों को स्वेटर वितरण न होने पर उन्होंने तंज कसा कि गाय-सांड़ को कोट पहना दिया और बच्चों को सर्दी में स्वेटर तक नहीं दिया। स्कूलों को दाल के नाम पर हल्दी का पानी और दूध में पानी दिया जा रहा है। कल को कैसे बेहतर बनाएंगे।
------------------
गैस चूल्हे पर नहीं पकती मक्के और ज्वार की रोटी
उज्ज्वला योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि मक्के व ज्वार की रोटी गैस चूल्हे में नहीं पकती है। गांव को गैस सिलिडर तब मिला जब शहर में गैस पाइप लाइन से पहुंच गई। इसके बाद शहर का सिलिडर गांव भेज दिया।