Move to Jagran APP

मानिकपुर जंक्शन पर महिला यात्रियों को किया जागरुक

संवाद सहयोगी मानिकपुर (चित्रकूट) मुंबई हावड़ा रुट के मानिकपुर जंक्शन पर गुरुवार को

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 11:53 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 11:53 PM (IST)
मानिकपुर जंक्शन पर महिला यात्रियों को किया जागरुक
मानिकपुर जंक्शन पर महिला यात्रियों को किया जागरुक

संवाद सहयोगी, मानिकपुर (चित्रकूट) : मुंबई हावड़ा रुट के मानिकपुर जंक्शन पर गुरुवार को मिशन शक्ति के तहत सहेली अभियान चलाया गया। स्टेशन में महिला यात्रियों को जागरुक किया गया।

loksabha election banner

मानिकपुर जंक्शन पर गुरुवार की सुबह से कामायनी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, रीवांचल एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों में महिला यात्रियों को उनके अधिकारों व सुरक्षा सुविधाओं के प्रति जागरुक किया गया। आरपीएफ प्रभारी प्रहलाद सिंह परिहार के नेतृत्व में जंक्शन आने वाले महिला यात्रियों को सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। आरपीएफ के अधिकारियों ने कहा की रेलवे मिशन सहेली तो प्रदेश सरकार मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के सुरक्षा सम्मान चला रही है। इस दौरान ट्रेनों में बैठी महिला यात्रियों से उनकी यात्रा के अनुभव भी जाने गए। जंक्शन पर बिना मास्क बैठे रहे लोगों को मास्क लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह परिहार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सर्वोपरि है। उपनिरीक्षक विजय सिंह यादव, संतोष कुमार, राकेश कुमार रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.