घायल पर एएसपी की नजर पड़ी, भिजवाया अस्पताल
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : शहर के जयराम नगर मोहल्ले के ओवरब्रिज के पहले बने स्पीड ब्र
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Dec 2018 11:03 PM (IST)Updated: Wed, 05 Dec 2018 11:03 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : शहर के जयराम नगर मोहल्ले के ओवरब्रिज के पहले बने स्पीड ब्रेकर में बाइक फिसल जाने से एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। मदद के लिए लोग दौड़े तो आफिस से घर जा रहे अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ¨सह की नजर पड़ी। गाड़ी रोककर उतरे और मातहतों में यातायात पुलिस आदि को निर्देशित किया कि वह घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाएं। मौके से गुजर रहे एक टेंपों को रुकवाया और घायल को अस्पताल भेजा। कोतवाल विनोद कुमार ¨सह ने बताया कि घायल को अपर पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल राजेश कुमार शुक्ला पुत्र शिव लोचन शुक्ला निवासी सपा कार्यालय के पास है। जिसको चोटें आई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें